फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court registers contempt plea kpcc social media post cji surya kant

केरलम कांग्रेस की बढ़ीं मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट में अवमानना कार्यवाही की मांग वाली याचिका दर्ज, क्या है मामला?

Sun, 01 Nov 2026 01:18 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 01 Nov 2026 01:18 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट मामले में केपीसीसी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग वाली याचिका दर्ज की है। शिकायत में सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए राजनीतिक प्रदर्शन की जांच की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
supreme court registers contempt plea kpcc social media post cji surya kant
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के मामले में केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग वाली शिकायत पर याचिका दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, वकील विनीत जिंदल द्वारा 13 अक्तूबर को सीजेआई को भेजी गई एक शिकायत को 30 अक्तूबर को रिट याचिका के रूप में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जीतने पर चुप, हारने पर सवाल': रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली पर भड़का एनडीए, राहुल गांधी पर कसा तंज
विज्ञापन


शिकायत में अधिकारियों को यह पता लगाने का निर्देश देने की भी मांग की गई है कि 12 अक्तूबर, 2026 की शाम सुप्रीम कोर्ट परिसर में राजनीतिक प्रदर्शन और नारेबाजी की अनुमति थी या नहीं। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी और अन्य राजनीतिक नेता शामिल हुए थे। शिकायत में यह भी जांच करने की मांग की गई है कि प्रदर्शन से वकीलों, वादियों, न्यायिक अधिकारियों या अदालत के कर्मचारियों की आवाजाही में कोई बाधा तो नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मुख्य विवाद?
कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट 'कांग्रेस केरलम' से 12 अक्तूबर को सीजेआई के खिलाफ एक पोस्ट की गई थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इसके बाद इसकी जमकर आलोचना हुई। विवाद बढ़ने के बाद में पार्टी ने पोस्ट हटा दी। बाद में कांग्रेस ने पोस्ट करने वाले जिम्मेदार व्यक्ति को पद से भी हटा दिया। केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने बयान जारी कर कहा कि मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ विवादित संदेश पार्टी के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से केपीसीसी नेतृत्व की जानकारी, सहमति या परामर्श के बिना पोस्ट किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस पार्टी का कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed