फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Travel from Bengaluru Mumbai got easier Karnataka receives Vande Bharat sleeper train check route and timings

बंगलूरू से मुंबई का सफर अब और आसान: कर्नाटक को मिली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, जानें रूट और टाइमिंग

Sun, 01 Nov 2026 02:04 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, बंगलूरू
आईएएनएस, बंगलूरू Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 01 Nov 2026 02:04 PM IST
सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर बंगलूरू-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन में 823 यात्रियों की क्षमता होगी। यह सफर करीब 16 घंटे में पूरा करेगी। इसमें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Travel from Bengaluru Mumbai got easier Karnataka receives Vande Bharat sleeper train check route and timings
वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को 'कन्नड़ राज्योत्सव' के मौके पर, बंगलूरू और मुंबई को जोड़ने वाली 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस' को सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (एसएमवीटी) से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


समारोह में कौन-कौन मौजूद थे? 
इस उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और एच.डी. कुमारस्वामी, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, पी.सी. मोहन और सी.एन. मंजूनाथ, तथा भाजपा के राज्यसभा सदस्य लहर सिंह सिरोया और जग्गेश मौजूद थे।
विज्ञापन


वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद, सभी गणमान्य व्यक्तियों ने नई शुरू की गई ट्रेन का जायजा लिया, वहां मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया और यात्रियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री वैष्णव ने क्या कहा? 
मीडिया से बात करते हुए, वैष्णव ने 'कन्नड़ राज्योत्सव' के अवसर पर इस सेवा की शुरुआत के लिए कर्नाटक और बंगलूरू के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'कन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर, बंगलूरू और मुंबई के बीच 'वंदे भारत स्लीपर' सेवा शुरू की जा रही है। यह एक बहुत अच्छी ट्रेन है, जो देश की तकनीकी राजधानी बेंगलुरु को वित्तीय राजधानी मुंबई से जोड़ेगी। यह तीसरी 'वंदे भारत' सेवा होगी।'

ट्रेन के डिजाइन पर क्या बोले? 
उन्होंने बताया कि ट्रेन के डिजाइन में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। लोको पायलटों के लिए विशेष सुविधाएं दी गई हैं, और बर्थ पर चढ़ने को आसान बनाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांग लोगों के लिए भी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने सहयोग के लिए वैष्णव को धन्यवाद दिया और कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस नीति के अनुरूप है, जिसके तहत परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उनका उद्घाटन करने का काम एक ही सरकार द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकाल में उत्तरी कर्नाटक, मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में रेलवे कनेक्टिविटी पर काफी ध्यान दिया गया है।

सोमन्ना ने क्या कहा? 
सोमन्ना ने कहा, 'पिछले पांच वर्षों में कर्नाटक में रेलवे के विकास पर 52,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। पूरे भारत में 14,000 रेलवे ओवरब्रिज बनाए गए हैं, जिनमें से 900 से अधिक कर्नाटक में हैं। इससे पता चलता है कि कर्नाटक और अन्य राज्यों को कितनी अहमियत दी जा रही है।' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के लिए रेलवे और राजमार्ग प्राथमिकता वाले क्षेत्र बने हुए हैं।

कितने यात्रियों के बैठने की क्षमता? 
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में कुल 823 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। इसमें 11 एसी थ्री-टियर कोच (611 यात्रियों के लिए), चार एसी टू-टियर कोच (188 यात्रियों के लिए) और एक फर्स्ट एसी कोच (24 यात्रियों के लिए) शामिल होंगे। रात भर चलने वाली यह सेवा दो प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी और यात्रा के समय को कम करेगी। दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्लूआर) जोन इस सेवा का संचालन और रखरखाव करेगा।

कब- कब चलेगी ट्रेन?
एसडब्लूआर के अनुसार, यह ट्रेन दो नंबरों के तहत चलेगी: 27652 (SMVT बेंगलुरु-CSMT मुंबई) और 27651 (CSMT मुंबई-SMVT बेंगलुरु)। यह सेवा सप्ताह में छह दिन चलेगी; बंगलूरु-मुंबई यात्रा के लिए सोमवार को और वापसी की यात्रा के लिए मंगलवार को यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।


ट्रेन नंबर 27652, SMVT बंगलूरु से शाम 7:45 बजे रवाना होगी। और अगले दिन सुबह 11.55 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पहुंचेगी, जिसमें लगभग 16 घंटे का समय लगेगा।
वापसी की यात्रा में, ट्रेन नंबर 27651 मुंबई के CSMT से रात 8.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर में SMVT बंगलूरु पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed