फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shaheed Diwas 2022: Rahul Gandhi Tweet Mahatma Gandhi Was Shot By A Hindutvawadi, All Hindutva wadi Think Gandhiji is No More

Shaheed Diwas: 'एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी', महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का ट्वीट

Sun, 30 Jan 2022 08:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 30 Jan 2022 08:47 AM IST
सार

महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है। पीएम मोदी और कई नेता राजघाट पर आज श्रद्धांजलि देंगे। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदुत्ववाद पर ट्वीट कर सियासत गरमा दी है।

विज्ञापन
Shaheed Diwas 2022: Rahul Gandhi Tweet Mahatma Gandhi Was Shot By A Hindutvawadi, All Hindutva wadi Think Gandhiji is No More
राजघाट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर से सियासी माहौल को गरमा दिया है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू ज़िंदा हैं!' बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी हिंदुत्ववाद को लेकर हमला बोलते आए हैं। इससे पहले 29 दिसंबर को राहुल गांधी ने कांग्रेस तीन दिवसीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि जो लोग हिंदुत्व की विचारधारा में विश्वास करते हैं, वे किसी के सामने झुकते हैं - वे अंग्रेजों के सामने झुकते थे और वे पैसे के सामने झुकते हैं क्योंकि उनके दिल में कोई सच्चाई नहीं है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि मना रहा देश
भारत की स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक मोहनदास करमचंद गांधी(महात्मा गांधी) की मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी। देश इस साल गांधी जी की 74वीं पुण्यतिथि मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई वरिष्ठ नेता राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। महात्मा गांधी ने देश के लिए जो किया उसे देश सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्शों, अहिंसा की प्रेरणा, सत्य की ताकत ने अंग्रेजों को भी झुकने को मजबूर कर दिया। उनके इसी योगदान के कारण गांधीजी आज महात्मा गांधी के नाम से जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जनवरी 1948 को हुई थी महात्मा गांधी की हत्या
बाद में 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। अहिंसा का संदेश देने वाले इस महान विभूति के जीवन का अंत होने के बाद देशवासियों ने मन ही मन गांधीजी को राष्ट्रपिता मान लिया। 

सुभाष चंद्र बोस ने कहा था पहली बार राष्ट्रपिता
नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी के बीच के मतभेदों की बात कही जाती है लेकिन सबसे पहली बार नेताजी ने ही 6 जुलाई 1944 को रंगून रेडियो स्टेशन से दिए गए अपने भाषण में गांधीजी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था। नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना करते हुए महात्मा गांधी से आशिर्वाद मांगा था। अपने भाषण के अंत में सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि 'हमारे राष्ट्रपिता, भारत की आजादी की पवित्र लड़ाई में मैं आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की कामना कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed