फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul Gandhi today takes responsibilities as president of congress

कार्यकर्ताओं के पटाखों ने दबाई सोनिया गांधी की आवाज, बीच में रोकना पड़ा भाषण

Sat, 16 Dec 2017 01:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
rahul Gandhi today takes responsibilities as president of congress
सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। उनकी ताजपोशी के लिए पार्टी मुख्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह की तस्वीरों में दिखाया गया कि कांग्रेस दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट थे। वहां तरह-तरह का नाच-गाना और नारेबाजी हो रही थी। ताजपोशी के बाद जब सोनिया का भाषण शुरू हुआ तो आतिशबाजी होने लगी। आवाज इतनी तेज थी कि सोनिया को अपना भाषण बीच में रोककर पटाखों को शांत करने के लिए कहना पड़ा था।

विज्ञापन


ताजपोशी के लिए राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे, वहां उनकी बहन प्रियंका गांधी और जीजा रोबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। ताजपोशी के वक्त पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी स्टेज पर थे। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मुल्लापुल्ली रामचंद्रन ने राहुल को अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र सौंपा था।
विज्ञापन


पढ़ें: राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बोलीं सोनिया- अब मैं रिटायर हो रही हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तैयारियां काफी पहले से शुरू हो चुकी थीं, कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड के लॉन और परिसर को तिरंगे से सजाया गया था। गुजरात और हिमाचल चुनाव में पार्टी के खिलाफ आए एक्जिट पोल के नतीजों के बावजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं में राहुल की ताजपोशी को लेकर बहुत उत्साह था।

 


 

आपको बता दें कि ताजपोशी से पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात का अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही है। इसके साथ भाजपा ने कांग्रेस से हिमाचल प्रदेश का ताज छीन भी लिया है। एग्जिट पोल के नतीजे गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed