फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on rahul gandhi elevation as party president sonia said she is going to retire

राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बोलीं सोनिया- अब मैं रिटायर हो रही हूं

Fri, 15 Dec 2017 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
on rahul gandhi elevation as party president sonia said she is going to retire
- फोटो : india today

कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुईं और उन्होंने कहा कि अब मैं रिटायर हो रही हूं। जब उनसे यह सवाल किया गया कि अब उनकी भूमिका क्या होगी, तब उन्होंने यह जवाब दिया। गौरतलब है कि राहुल गांधी सोमवार (11 दिसंबर) को कांग्रेस पार्टी के नये निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।

विज्ञापन


16 दिसंबर को संभालेंगे कमान
संसद का शीतकालीन सत्र आरंभ हो चुका होगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में दो दिन शेष रह जाएंगे। दोनों के बीच में 16 दिसंबर को राहुल गांधी अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: संसद सत्रः लोकसभा सोमवार तक के लिए स्‍थगित, पीएम के बयान पर राज्यसभा में हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद की कमान संभालने के साथ राहुल पर संगठन में बदलाव, संसद के शीतकालीन सत्र में केन्द्र सरकार का घेराव, सशक्त विपक्ष की धारदार भूमिका और 18 दिसंबर को चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की होने वाली घोषणा के बाद उत्पन्न होने वाली राजनीतिक स्थिति से निबटने की तात्कालिक चुनौती होगी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात का अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही है। इसके साथ भाजपा ने कांग्रेस से हिमाचल प्रदेश का ताज छीन भी लिया है। एग्जिट पोल के नतीजे गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed