राहुल ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर बनाई टास्क फोर्स, सर्जिकल स्ट्राइक के नायक संभालेंगे कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक टास्क फोर्स का गठन किया है। कांग्रेस के मुताबित यह टास्क फोर्स देश के लिए 'विजन डॉक्यूमेंट' तैयार करने का कार्य करेगी। खास बात यह है कि इस टास्क फोर्स की कमान भारतीय सेना द्वारा पाक में की गई सर्जिकल स्ट्राइक की निगरानी करने वाले सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा को दी गई है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार को किए गए ट्वीट में जानकारी दी गई कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा से मुलाकात की। यह मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक टास्क फोर्स के गठन को लेकर की गई। यह टास्क फोर्स देश के लिए विजन पेपर तैयार करेगी। हुडा चयनित किए गए विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे।
Congress President Rahul Gandhi to set up a Task Force on National Security to prepare a vision paper for the country. Lt Gen DS Hooda (retd) to lead the Task Force and prepare the paper in consultation with a select group of experts. pic.twitter.com/TnxtZSOtpw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 21, 2019