फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi team deleted video from journalist phone asked questions on Bangladeshi Hindus during US tour

Rahul Gandhi: बांग्लादेशी हिंदुओं पर पूछा सवाल तो राहुल की टीम ने पत्रकार का फोन छीन..., यूएस दौरे पर हुई घटना

Sat, 14 Sep 2024 05:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 05:05 AM IST
सार

पत्रकार रोहित ने लिखा, राहुल के डलास दौरे के वक्त एक साक्षात्कार के लिए मैंने ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा से वक्त मांगा। मैं सैम के साथ पहले भी साक्षात्कार कर चुका था। मेरा अनुमान था कि इसमें कोई मुश्किल नहीं होगी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi team deleted video from journalist phone asked questions on Bangladeshi Hindus during US tour
भारत में रोजगार की समस्या है- राहुल गांधी - फोटो : X / @RahulGandhi

विस्तार

अमेरिका स्थित भारतीय मूल के एक पत्रकार ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हालिया यात्रा के दौरान सैम पित्रोदा से बांग्लादेश के हिंदुओं के बारे में सवाल पूछने पर राहुल के समर्थकों ने उनके साथ बदसुलूकी की और फोन छीन कर इंटरव्यू को डिलीट कर दिया। वाशिंगटन डीसी में रह रहे पत्रकार रोहित शर्मा ने इंडिया टुडे के लिए लिखे आलेख में घटना की जानकारी साझा की।

विज्ञापन


रोहित ने लिखा, राहुल के डलास दौरे के वक्त एक साक्षात्कार के लिए मैंने ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा से वक्त मांगा। मैं सैम के साथ पहले भी साक्षात्कार कर चुका था। मेरा अनुमान था कि इसमें कोई मुश्किल नहीं होगी। सैम ने राहुल गांधी के पहुंचने से पहले मुझे अपने विला पर बुलाया जहां पहले से करीब 30 लोग मौजूद थे। मैंने सैम के साथ साक्षात्कार शुरू किया। शुरुआती चार सवालों के जवाब सैम ने सहजता से दिए। इसके बाद मैंने पूछा कि क्या राहुल अमेरिकी सांसदों के सामने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाएंगे। सैम इस सवाल का जवाब दे ही रहे थे कि वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। रोहित के अनुसार राहुल के इन समर्थकों ने सवाल को विवादित बताते हुए वीडियो डिलीट करने की मांग की। उन्हें कई घंटे बंधक बना कर रखा गया। बाद में उनका फोन छीन लिया और खुद इसे डिलीट करने का प्रयास किया। फोन के फेस रिकॉग्निशन से खुलने के कारण लोगों ने रोहित को पकड़कर जबरन उनके चेहरे के सामने फोन रखकर उसे अनलॉक किया और साक्षात्कार वाला वीडियो डिलीट कर दिया। इस दौरान सैम पित्रोदा चुपके से राहुल को रिसीव करने एयरपोर्ट चले गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारिता की आजादी से राहुल की टीम को कोई लेना-देना नहीं
रोहित ने लिखा, विडंबना यह है कि राहुल गांधी ने अमेरिकी प्रेस क्लब के सदस्यों के सामने यह बात रखी कि कैसे भारत में वर्तमान सरकार के दौरान पत्रकारिता की आजादी कम हुई है, जबकि उनकी टीम ने मेरी आवाज खामोश करने की कोशिश की। ऐसा लगता है कि प्रेस की आजादी की जो बातें वह करते हैं वह खुद उनकी टीम के लिए मायने नहीं रखतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed