टीकाकरण: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ली टीके की पहली खुराक, दो दिन नहीं आए संसद
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अप्रैल में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी। तीन महीने बाद आज उन्होंने कोरोना की पहली खुराक ली है। हालांकि, किस टीके की खुराक ली हैं उसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बाजार में कोरोना टीका आने के करीब डेढ़ साल बाद गुरुवार को वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि राहुल गांधी ने गुरुवार को टीके की पहली खुराक ली थी और कल व आज वह संसद नहीं आए।
हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि भारत में लगाए जा रहे किस टीके की खुराक उन्होंने ली है। बताया जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित होने के तीन महीने बाद राहुल गांधी ने टीका लगवाया है। राहुल गांधी ने 20 अप्रैल को ट्वीट कर खुद जानकारी दी थी कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
Congress MP Rahul Gandhi had taken a #COVID19 vaccine yesterday. He didn't attend the Parliament yesterday and today: Sources
विज्ञापन विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/pZhl40S64k — ANI (@ANI) July 30, 2021