फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi take a dig on pm modi and said nirav modi slip out of the country like Mallya

PNB फ्रॉड केस: सियासी बयानबाजी शुरू, राहुल बोले- नीरव को मिला PM मोदी को गले लगाने का फायदा

Thu, 15 Feb 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi take a dig on pm modi and said nirav modi slip out of the country like Mallya
राहुल गांधी

हीरा कारोबारी नीरव मोदी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्रांच से 11400 करोड़ रुपए के फ्रॉड ट्रांजेक्शन मामले में अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी जहां कांग्रेस को इस फ्रॉड के लिए दोषी बता रही है, वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- नीरव मोदी का भारत को लूटने का तरीका- पहले पीएम मोदी को गले लगाया और उसके बाद पीएम के साथ दावोस में दिखाई दिया। उस प्रभाव का इस्तेमाल करके पहले 12,000 करोड़ रुपए लूटे और दूसरा माल्या की तरह देश से भागने में सफल रहे। जबकि सरकार दूसरे रास्ता देख रही थी। एक मोदी से दूसरा मोदी।  
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- नीरव मोदी कौन हैं? क्या यह नया मोदीस्कैम है। क्या उसे भी ललित मोदी और विजय माल्या की तरह सरकार के किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी ताकि वह लोगों के पैसों को लेकर विदेश भाग सके? इसका जिम्मेदार कौन है? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए विजय माल्या की तरह नीरव मोदी के देश से चले जाने पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष जहां इस मामले में सरकार पर हमला कर रही है। वहीं केंद्र सरकार ने इसे कांग्रेस का पाप करार दिया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताव शुक्ला ने एक बयान में कहा है कि यह घोटाला कांग्रेस के शासन मे हुआ है। कांग्रेस आरोप लगाने से पहले अपने आप को देखे। शुक्ला ने सवाल पूछते हुए कहा कि 2011 से 2014 के बीच क्या कांग्रेस सो रही थी? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस घोटाले को सामने लाने काम किया जबकि कांग्रेस घोटालों की सरकार रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed