{"_id":"5d8b1cdc8ebc3e01567f13cc","slug":"rahul-gandhi-supports-ca-students-protest-for-recheck-copy-appeal-to-other-parties-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए छात्रों के पक्ष में उतरे राहुल गांधी, कहा- सभी दल पुनर्मूल्यांकन की मांग का समर्थन करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीए छात्रों के पक्ष में उतरे राहुल गांधी, कहा- सभी दल पुनर्मूल्यांकन की मांग का समर्थन करें
Wed, 25 Sep 2019 01:23 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीए की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहे लाखों छात्रों का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि इन छात्रों की मांग उचित है और सभी राजनीतिक दलों को इनका साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
Across India 12 Lakh CA students are fighting for their right to have their exam papers re-evaluated by ICAI.
विज्ञापन
Given the widespread reports of errors in the evaluation of answer sheets, this demand is justified & should be supported by all political parties.विज्ञापन विज्ञापन
#dearicaiplschange— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 25, 2019
राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पूरे भारत में सीए के 12 लाख छात्र आईसीएआई द्वारा अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। बड़े पैमाने पर ऐसी खबरें हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गलतियां हुई हैं।
उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए छात्रों की मांग उचित है और इसका सभी राजनीतिक दलों को समर्थन करना चाहिए। मालूम हो कि मूल्यांकन में कथित तौर पर गलती को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने 23 सितंबर को दिल्ली स्थित 'इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (आईसीएआई) के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया था।
कॉमर्स के शिक्षक दिनकर आचार्य और सीए के छात्र संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र लोग कैंपेन चला रहे हैं। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्रों की मांग है कि उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किया जाए।