फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi started campaign of assembly election in bihar

राहुल गांधी ने फूंका बिहार चुनाव का बिगुल, कहा- केंद्र सरकार हर मोर्चे पर रही विफल

Fri, 07 Aug 2020 02:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 07 Aug 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi started campaign of assembly election in bihar
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंका। पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोरोना महामारी से उत्पन्न सामाजिक हालात और आर्थिक संकट को लेकर चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार को घेरेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर उन्होंने फरवरी में ही केंद्र सरकार को आगाह किया था लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया और कोरोना ने देखते देखते महामारी का रूप ले लिया। उन्होंने कहा कि उस वक्त कहा था कि तूफान आने वाला है, ऐसा खुश होकर नहीं कहा था। उन्हें यह दिख रहा था। आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा तूफान आने वाला है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए कांग्रेस ने कई सुझाव दिए लेकिन इन्हें अनसुना कर दिया गया। देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है, करोड़ों नौकरियां चली गईं। लोगों का गांव की ओर पलायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो पैकेज घोषित किया, वह खोखला है। सरकार ने गरीबों की सीधी आर्थिक मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नीतीश सरकार लोगों की मदद करने में रही असफल
कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के पढ़ाई, दवाई और कमाई के वादे पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार अगर कांग्रेस के सकारात्मक सुझाव पर अमल करती तो लोगों की मदद होती। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुुमार पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने और भयंकर बाढ़ की स्थिति से प्रभावित लाखों लोगों को राहत और मदद करने में राज्य सरकार असफल रही है। ऐसे हालात में राज्य में भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री की चुप्पी बताती है कि वह विफल रहे हैं।

सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने पार्टी नेताओं को स्पष्ट कर दिया कि राज्य में सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे और भाजपा-जदयू गठबंधन को पराजित करेंगे। बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि राज्य से ब्लॉक स्तर तक हजार से अधिक पदाधिकारियों को इस वर्चुअल रैली से जोड़ा गया। कुछ सुझाव भी आएं हैं जिन पर विचार किया जाएगा। पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती किया है।  

सेना के साथ खड़े नहीं हुए प्रधानमंत्री
राहुल ने लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश की सीमा की रक्षा करते हुए बिहार रेजीमेंट ने चीन को करारा जवाब दिया लेकिन प्रधानमंत्री सेना के साथ खड़े नहीं हुए और चीन की घुसपैठ से ही इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार के 20 सैनिक लद्दाख में शहीद हुए हैं उनके परिवार वालों को कौन बताएगा कि उनकी जान क्यों गई। उन्होंने चीन को लेकर ट्वीट कर कहा कि चीन का सामना करना तो दूर की बात, प्रधानमंत्री में उसका नाम लेने तक का साहस नहीं है। इस बात से इनकार करना कि चीन हमारी मातृभूमि पर है और वेबसाइट से दस्तावेज हटाने से तथ्य नहीं बदलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed