फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi slams pm modi mann ki baat over pnb and rafale scam

राहुल बोले- पीएम जी इन 2 मुद्दों पर कीजिए 'मन की बात', पूरा देश है सुनने को बेकरार

Wed, 21 Feb 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Feb 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi slams pm modi mann ki baat over pnb and rafale scam

देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी साधने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जोरदार हमला बोला है।

विज्ञापन


राहुल ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले पीएम को चर्चित प्रोग्राम 'मन की बात' में नीरव मोदी और राफेल डील पर बोलने का सुझाव दिया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया 'मोदी जी आप अपने प्रोग्राम के लिए विषयों का सुझाव क्यों मांगते हैं जबकि आपको पता है कि पूरा देश आपसे किन मुद्दों पर जवाब चाहता है। जबकि पिछले महीने मैंने आपको जो मुद्दे बताए थे उनपर कोई चर्चा नहीं हुई।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि इस महीन की 25 तारीख को होने वाली मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री ने जनता से सुझाव मांगे हैं। 

गौरतलब है कि 114 अरब रुपये के पीएनबी घोटाले में कारोबारी नीरव मोदी मोदी देश छोड़कर भाग चुके हैं। राहुल इससे पहले कई बार इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर तंज कसते रहे हैं।

वहीं राफेल डील पर बीते दिनों राहुल ने ट्वीटर पर कविता के जरिए कहा था कि 'आखिर प्रधानमंत्री राफेल डील पर कब चुप्पी तोड़ेंगे, अपनी नाकामियों और देश के मुद्दों पर कब बोलेंगे?

बता दें कि राहुल गांधी ने राफेड डील को घोटाला करार दिया है। उन्होंने डील पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी व्यक्तिगत रूप से पेरिस गए थे। उन्होंने इस सौदे को बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed