फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says, Under PM Modi leadership, the economy went into recession officially for the first time

पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार आधिकारिक रूप से मंदी में चली गई अर्थव्यवस्था: राहुल गांधी

Fri, 27 Nov 2020 09:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 27 Nov 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says, Under PM Modi leadership, the economy went into recession officially for the first time
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.5 फीसदी की गिरावट को लेकर शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था पहली बार आधिकारिक तौर पर मंदी में चली गई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था पहली बार आधिकारिक रूप से मंदी में चली गई। इससे ज्यादा अहम बात यह है कि तीन करोड़ लोग अब भी मनरेगा के तहत रोजगार की तलाश में हैं।’

विज्ञापन

 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा, ‘फरमान जारी कर अर्थव्यवस्था को प्रगति के पथ पर नहीं ले जाया जा सकता। प्रधानमंत्री को यह बुनियादी बात समझने की जरूरत है।’ बता दें कि ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से,जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट आई जबकि इससे बड़े संकुचन का अनुमान लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी फैलने से रोकने के लिए लागू सख्त पाबंदियों के बीच चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed