{"_id":"5f6e1a9c2103fa4b966d68ee","slug":"rahul-gandhi-says-that-new-farm-bills-will-make-farmers-slave","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हुआ कृषि विधेयकों का विरोध, राहुल गांधी बोले- किसानों को गुलाम बनाएंगे नए कानून","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेज हुआ कृषि विधेयकों का विरोध, राहुल गांधी बोले- किसानों को गुलाम बनाएंगे नए कानून
Fri, 25 Sep 2020 09:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद से पास हुए कृषि विधेयकों का विरोध तेज हो गया है। इन विधेयकों के खिलाफ किसान संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया। बंद का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा, एक गलत जीएसटी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को नष्ट कर दिया। अब नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बनाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) छीन लिया जाएगा। अनुबंध खेती के जरिये किसानों को अरबपतियों का गुलाम बनाया जाएगा। न किसानों को अपनी उपज का उचित दाम मिलेगा और न सम्मान।
विज्ञापन
प्रियंका ने कहा कि ये कृषि विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी की याद दिलाते हैं। हम किसानों के साथ यह अन्याय नहीं होने देंगे। उधर, कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि देशभर में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। उनसे उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है। यह किसानों पर हमला है।
विज्ञापन
किसान विरोधी हैं कृषि विधेयक: तेजस्वी यादव
कृषि विधेयकों का विरोध करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसे किसान विरोधी करार दिया। तेजस्वी ने किसानों के देशव्यापी बंद का समर्थन करते हुए पटना में ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि विधेयक न सिर्फ किसान विरोधी हैं, बल्कि यह उन्हें और गरीब बनाने का काम करेंगे। कृषि क्षेत्र का निजीकरण किया जा रहा है।