फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says Sheila Dikshit was daughter of Congress

कांग्रेस की प्रिय बेटी थीं शीला दीक्षित, निधन से व्यथित हूं: राहुल गांधी

Sat, 20 Jul 2019 06:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 20 Jul 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says Sheila Dikshit was daughter of Congress
rahul gandhi - फोटो : social media

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें पार्टी की प्रिय बेटी बताया। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "मैं शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर व्यथित हूं। वह कांग्रेस पार्टी की प्रिय बेटी थीं जिनके साथ मेरा नजदीकी रिश्ता रहा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दिल्ली के निवासियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने दिल्ली के निवासियों की तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए निःस्वार्थ भाव से सेवा की। 
विज्ञापन




वहीं, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “हम श्रीमती शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। आजीवन कांग्रेस सदस्य और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने दिल्ली का चेहरा बदल दिया। उनके परिजनों और दोस्तों के लिये हमारी संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस दुख से उबरने की शक्ति दे।” 



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया। गहलोत ने ट्वीट किया,“शीला दीक्षित के निधन की सूचना से बहुत दुखी हूं। यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह जननेता थीं और उनकी कमी महसूस की जाएगी।” 


गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं।वह 1998 से 2013 के बीच 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed