फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says Not conducting caste census during Congress rule was a mistake I want to rectify it

Rahul Gandhi: राहुल ने कहा- कांग्रेस शासन में जाति जनगणना न कराना मेरी गलती; PM मोदी पर बोले- 'सब दिखावा है...

Fri, 25 Jul 2025 03:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 03:09 PM IST
सार

राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के ओबीसी सम्मेलन में एक बार फिर से जाति जनगणना का मुद्दा जोर शोर से उठाया है।  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, उन्हें कांग्रेस के शासनकाल में जाति जनगणना करानी चाहिए थी। उनसे यह गलती हो गई है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi says Not conducting caste census during Congress rule was a mistake I want to rectify it
राहुल गांधी - फोटो : एक्स- INC

विस्तार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना को लेकर अहम बयान दिया है। राहुल गांधी ने माना कि अपनी पार्टी के शासनकाल में जाति जनगणना न कराना बड़ी गलती थी। मै अब इसे सुधारना चाहता हूं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया ने प्रधानमंत्री के गुब्बारे को फुलाया है और उनमें कोई दम नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस शुक्रवार को ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुझे राजनीति करते हुए 21 साल हो गए हैं। जब मैं पीछे देखता हूं और खुद का आत्मनिरिक्षण करता हूं..... मैंने कहां-कहां सही काम किया और कहां कमी रही. तो दो तीन बड़े मुद्दे दिखते हैं। मैंने जमीन अधिग्रहण कानून बनाया, मनरेगा लेकर आया और नियमगिरी की लड़ाई लड़ी। ये काम मैंने ठीक किए...चाहे वह आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की बात हो तो मुझे अच्छे नंबर मिलने चाहिए, महिलाओं के मुद्दे पर सही नंबर मिले चाहिए।
विज्ञापन


'मुझे ओबीसी की दिक्कत समझ नहीं आई'
राहुल गांधी ने आगे कहा कि अगर मैं अपनी कमी की बात करता हूं तो मैंने एक गलती की है, जो ओबीसी वर्ग है उसकी जिस तरह से मुझे रक्षा करनी चाहिए थी, वह मैंने नहीं की। इसका कारण था, आपके जो मुद्दे थे उस समय, मुझे गहराई से समझ नहीं आए। 10-15 साल पहले जो दिक्कतें दलितों के सामने थी वह मुझे समझ आ गई। आदिवासियों के मुद्दे भी आसानी से समझ आ जाते हैं, लेकिन ओबीसी के मुद्दे आसानी से नहीं दिखते हैं, वह छुपे रहते हैं। अगर मुझे आपकी दिक्कतों के बारे में थोड़ा सा भी पता होता तो मैं उसी समय जाति जनगणना करवा देता। यह कांग्रेस की गलती नहीं बल्कि मेरी गलती है। वो मेरी गलती है, जिसे मैं ठीक करने जा रहा हूं। ये एक तरह से अच्छा ही हुआ, क्योंकि अगर उस समय मैंने जातिगत जनगणना करवा दी होती, तो वो आज जैसी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि देश में दलित, पिछड़ा, आदिवासी, अल्पसंख्यक वर्ग की आबादी कुल मिलाकर करीब 90 फीसदी है। लेकिन जब बजट बनने के बाद हलवा बांटा जा रहा था, तो वहां 90 फीसदी की आबादी का कोई नहीं था। देश की 90 फीसदी की आबादी ही प्रोडक्टिव फोर्स है।  हलवा बनाने वाले लोग आप हैं, लेकिन हलवा वो खा रहे हैं। हम ये नहीं कह रहे कि वो हलवा न खाएं, लेकिन कम से कम आपको भी तो मिले।  

जनगणना के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने आगे कहा कि, आप मेरी बहन प्रियंका से पूछिएगा कि अगर राहुल ने किसी काम के लिए मन बना लिया तो उस बात को वो छोड़ेगा या नहीं? मैं नहीं छोड़ने वाला। जातिगत जनगणना तो पहला कदम है, मेरा लक्ष्य है कि आपके काम को हिंदुस्तान में सम्मान और भागीदारी मिले। जो काम हमने तेलंगाना में किया है, उसने हिंदुस्तान की राजनीतिक जमीन को हिला दिया है।

तेलंगाना जाति जनगणना के आंकड़ों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी डेटा की है। तेलंगाना में सरकार के हाथ में जो डेटा आ गया है, उससे हम बता सकते हैं कि राज्य के सभी कॉरपोरेट्स और उनके मैनेजमेंट में कितने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोग हैं। हमारे पास डेटा है और उससे पता चलता है कि तेलंगाना में एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लोगों को लाखों-करोड़ों का पैकेज नहीं मिल रहा है। वहीं, अगर हम मनरेगा, गिग वर्कर की लिस्ट निकालें तो सभी लोग एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग से हैं।

भागीदारी न्याय सम्मेलन' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में दलित, पिछड़ा, आदिवासी, अल्पसंख्यक वर्ग की आबादी कुल मिलाकर करीब 90 प्रतिशत है। लेकिन जब बजट बनने के बाद हलवा बांटा जा रहा था, तो वहां 90 प्रतिशत की आबादी का कोई नहीं था। देश की 90 प्रतिशत की आबादी ही प्रोडक्टिव फ़ोर्स है। हलवा बनाने वाले लोग आप हैं, लेकिन हलवा वो खा रहे हैं। हम ये नहीं कह रहे कि वो हलवा न खाएं, लेकिन कम से कम आपको भी तो मिले।

प्रधानमंत्री मोदी में कोई दम नहीं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने भाषण के दौरान पार्टी के सदस्यों से पूछा, 'आपको पता है, राजनीति में सबसे बड़ी समस्या क्या है?' नीचे से एक कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया, 'पीएम मोदी।' इस पर राहुल ने कहा, 'नरेंद्र मोदी कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं हैं। मैं उनसे दो-तीन बार मिल चुका हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी कोई बड़ी समस्या नहीं हैं। मीडिया वालों ने सिर्फ गुब्बारा बना रखा है। मैं उनसे मिल चुका हूं, उनके साथ कमरे में बैठा हूं। बस ‘शो’ हैं, कोई दम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पहले मैं उनसे नहीं मिला था, लेकिन अब मैं उनसे 2-3 बार मिल चुका हूं। अब मुझे समझ आ गया है कि कुछ भी नहीं है - वे सिर्फ दिखावा हैं, कोई दम नहीं। आप उनसे नहीं मिले हैं, मैं मिला हूं।


एसआईआर के मुद्दे पर बरसे खरगे
इससे पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 18 साल से ऊपर हमारे जितने भी नौजवान हैं, वो सभी वोटर लिस्ट में आने चाहिए। घर-घर जाकर वोटर्स को मजबूत करो। आज ही चुनाव आयोग का नया नोटिफिकेशन आया है कि एसआईआर सिर्फ बिहार में नहीं, पूरे देश में किया जाएगा। ये गरीबों को खत्म करना चाहते हैं, ओबीसी, एससी/एसटी और महिलाओं को वोटिंग का अधिकार देने के लिए आरएसएस-भाजपा तैयार नहीं थी। आपको वोटिंग का अधिकार बाबा साहेब अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू जी की वजह से मिला। अब भाजपा वोटर लिस्ट को बदलकर लोगों से वोटिंग का अधिकार छीनना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed