फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi says india had 4 rafale mantris but only pm knows about deal

'भारत में 4 राफेल मंत्री रहे, लेकिन पीएम मोदी के अलावा डील की जानकारी किसी को नहीं'

Wed, 25 Jul 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jul 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi says india had 4 rafale mantris but only pm knows about deal
राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने अब तक कुल 4 रक्षा मंत्री देखे हैं, लेकिन फ्रांस से हुई राफेल डील के बारे में कोई नहीं जानता। इस डील के बारे में सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही जानते हैं, क्योंकि उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर फ्रांस से खुद बातचीत की थी। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा '2014 से अब तक भारत में 4 रक्षा मंत्री रहे। ऐसा इसलिए हुआ कि क्योंकि इससे पीएम मोदी को व्यक्तिगत रूप से फ्रांस से डील करने का मौका मिल गया। लेकिन फिर भी वह बोलेंगे नहीं।' 
विज्ञापन


बता दें कि राफेल डील को लेकर इस वक्त भाजपा और कांग्रेस में तीखी नोंकझोंक चल रही है। कांग्रेस ने इस डील को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के लोकसभा में दिए बयान को झूठा करार देते हुए कहा है कि उन्होंने न केवल सांसदों से झूठ बोला बल्कि पूरे देश को भी गुमराह किया। रक्षा मंत्री ने दावा किया था कि 2008 को दोनों देशों के बीच हुए गोपनीय समझौते के चलते राफेल की कमर्शियल कीमतों का खुलासा नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। इससे पहले भाजपा के 4 सांसदों ने भी लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया था। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed