फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Says Business will be able to start without license

बिना लाइसेंस लिए शुरू कर सकेंगे व्यापार: राहुल गांधी

Tue, 07 May 2019 05:42 AM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 07 May 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Says Business will be able to start without license
Rahul Gandhi - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने सोमवार को पहली बार दिल्ली में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी उनसे कितनी भी नफरत करें वे उनसे कभी कोई नफरत नहीं करेंगे। उलटे उनके लिए भी उनके दिल में प्यार है। कारोबारियों की नब्ज टटोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे कोई बड़ा वायदा नहीं करेंगे, लेकिन इतना अवश्य कहेंगे कि अगर केंद्र में उनकी सरकार आई तो वे व्यापार करना आसान बना देंगे। 
विज्ञापन


किसी व्यापार को शुरू करने के लिए जगह-जगह बार-बार लाइसेंस नहीं लेना पड़ेगा और इसके लिए किसी सरकारी अधिकारी को घूस नहीं खिलानी पड़ेगी। दिल्ली के थोक बाजार के रूप में अपनी पहचान रखने वाले सदर बाजार में व्यापारियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे लोगों को इतनी छूट दे देंगे कि जब वे अपने व्यापार को एक निश्चित ऊंचाई तक ले जा चूकेंगे तब स्वेच्छा से वे अपने व्यापार के लिए लाइसेंस ले सकेंगे। 
विज्ञापन


चांदनी चौक से कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से है। आम आदमी पार्टी की तरफ से पंकज गुप्ता भी यहां से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को 22 लाख सरकारी नौकरी और गरीबों के लिए 72 हजार रुपए की वार्षिक आर्थिक सहायता की जानकारी देते हुए एक बेहतर भविष्य देने का वायदा किया। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली का युवा केवल व्यापार करने या सरकारी नौकरी करने का सपना देखता है। लेकिन इस सरकार ने उसके सपने देखने पर ही प्रतिबंध लगा दिया। उनकी सरकार युवाओं को अपने सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अवसर देगी। राहुल ने बेरोजगारी को युवाओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी बताया और कहा कि वे ग्राम पंचायतों में दस लाख युवाओं को भी नौकरी के अवसर देंगे। 


सभा में हुई अव्यवस्था

राहुल गांधी की सोमवार की सभा दिल्ली के बेहद व्यस्त सदर बाजार क्षेत्र में आयोजित किया गया। उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ आये थे जबकि जगह काफी छोटी थी। सम्भवतः यही कारण रहा कि जनसभा में कुछ अव्यवस्था हो गई। भीड़ में कुछ लोग गिर पड़े और खुद को बचाने के लिए लोग तेजी से पीछे हटने लगे जिससे भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिस के जवानों ने स्थिति को संभाल लिया और कोई अप्रिय घटना नहीं घटने पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed