फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi says all parties come along for defeat bjp in lok sabha elections

पूरा विपक्ष एक विचारधारा के साथ मिलकर भाजपा को हराने जा रहा है- राहुल

Tue, 11 Sep 2018 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi says all parties come along for defeat bjp in lok sabha elections

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर विपक्ष के 21 दलों ने अपना पूरा समर्थन तो दिया लेकिन एकजुटता और ताकत दिखाने में 16 दलों ने ही मंच साझा किया। दिल्ली में विपक्षी दलों के नेता पहले महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर जुटे और फिर धरना स्थल रामलीला मैदान तक मार्च निकाला।

विज्ञापन


सपा-बसपा ने भारत बंद में धरना प्रदर्शन तो किया लेकिन मंच साझा नहीं किया। वामदलों ने कांग्रेस भारत बंद समर्थन तो किया लेकिन जंतर-मंतर पर अलग कार्यक्रम रखा। मानसरोवर यात्रा के तय कार्यक्रम से एक दिन पहले लौटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने धरने को संबोधित करते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में 70 सालों में जो नहीं हुआ मोदी सरकार के चार सालों में किया है। लोगों को तोड़ने और लड़ाने का काम किया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं और पीएम एक शब्द नहीं बोलते हैं। राहुल ने कहा पूरा विपक्ष एक विचारधारा के साथ मिलकर भाजपा को हराने जा रहा है और एक साथ मिलकर भाजपा को हटाने का काम करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

16 राजनीतिक दलों के नेताओं ने दर्ज कराई मौजूदगी

rahul gandhi says all parties come along for defeat bjp in lok sabha elections

रामलीला मैदान के पास पेट्रोल पंप पर बनाए गए धरना स्थल पर 16 राजनीतिक दलों के नेताओं ने मौजूदगी दर्ज कराई और मोदी सरकार के खिलाफ सीधा हमला बोला। राहुल ने कहा देश युवाओं, किसानों, महिलाओं ने मोदी जी के वादों पर भरोसा किया लेकिन चार साल में साफ दिखने लगा है कि उन्होंने क्या किया है। 70 साल में जो नहीं हुआ सचमुच उन्होंने चार सालों में कर दिखाया है। एक हिंदुस्तानी दूसरे लड़ रहा है। लोगों को धर्म, जाति और प्रदेशों में लड़ाने का काम हो रहा है। रुपया 70 सालों में कभी इतना कमजोर नहीं हुआ।

मोदी जी पूरे देश में घूमकर कहते थे देखो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। अब एक शब्द नहीं बोलते हैं। चार सौ रुपए का जगैस सिलेंडर आठ सौ में मिल रहा है। महिला सुरक्षा के नाम पर भाजपा के विधायक बलात्कार कर रहे हैं और पीएम एक शब्द नहीं बोलते हैं। देश उनके मुंह से सुनना चाहता है।  

राहुल ने कहा स्वच्छ भारत के तहत टॉयलेट तो बनवाए गए लेकिन उनमें पानी नहीं है। आखिर कौन सी दुनिया में रहते हैं प्रधानमंत्री। भाषण देते रहते हैं जिन्हें देखकर जनता तंग आ चुकी है। किसानों को कर्जा माफ न करके एक उद्योगपति को 45 हजार करोड़ का लाभ कराते हैं। किसानों मजदूरों को रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन 15-20 लोगों को रास्ता दिखा रहे हैं।

रॉफेल का कॉन्ट्रेक्ट एक मित्र को दिया। ये देश के युवाओं किसानों का पैसा है न तो नरेंद्र मोदी जी का है न उनके मित्र का है आपकी जेब से छीना गया है। उन्होंने किहा कि नोटबंदी के नाम पर पूरा कालाधन सफेद हो गया। जीएसटी को पांच अलग-अलग श्रेणी में रखा या है, छोटे और मझोले व्यापारी परेशान हैं लेकिन सच्चाई है कि पीएम कुछ नहीं कहते हैं।  
 

देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को बचाने के लिए तैयार आगे आए विपक्ष- मनमोहन सिंह

rahul gandhi says all parties come along for defeat bjp in lok sabha elections
Former pm manmohan singh

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने विपक्षी एकता को समय की मांग और छोटे-छोटे मुद्दों को छोड़कर साथ आने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को अब बदलने का मौका आने ही वाला है। इतना बड़ी संख्या में विपक्षी पार्टियों के एक मंच पर जुटने को महत्वपूर्ण सिचलसिला बता उन्होंने कहा कि इसका फायदा उठाकर ऐसी मुहिम लानी चाहिए कि जनता की पुकार सुनी जाए क्योंकि मोदी सरकार के तमाम काम देश के हित में नहीं किए थे। किसान, छोटे व्यापारी, नौजवानों समेत जनता से मोदी सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा करने में नाकाम हुई है। जरूरत इस बात की है तमाम राजनीतिक दलों को पुराने सिलसिलों को छोड़कर एक होकर छोटे-छोटे मुद्दों को पीछे रख देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को बचाने के लिए तैयार होना चाहिए।  

एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि मोदी सरकार कहती है कि 70 सालों में कुछ नहीं हुआ। देश में उत्पादकता और निर्यात बढ़ाने वालें मजदूरों का अपमान है देश की बेज्जती करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक अटल बिहारी वाजपेयी जिंदा थे कोई नाम नहीं लेता था, उनके पास आता-जाता तक नहीं था। वाजपेयी ने देश को जो संदेश दिया है उसे अपना लें तो सच्ची श्रदजंलि होगी।

उन्होंने लोगों के हितों की रक्षा करने वाले राजनीतिक दलों देश की जनता को भरोसा दिलाने को कहा ताकि उनका समर्थन मिले और जनविरोधी हुकूमत से छुटकारा मिल सके। देशवासियों को बताएं कि देश गलत लोगों के हाथों में हैं। उन्होंने कहा कि हम रुकेंगे नहीं अगले चार-महीने हर राज्य की राजधानी में जाकर लोगों को सचेत और स्थिति स्पष्ट करने का काम करना होगा।  

आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई लेकिन उसमें न तो पेट्रोल-डीजल न ही खाद, बीज और किसानों मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा नेताओं का सिर्फ भाषण दिखाई देता और जनता की समस्याओं पर मौन हो जाते हैं। देश में गरीब और मध्यम वर्ग के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी समाधि से शुरू हुई हमारी यात्रा किसी पवित्र तीर्थ यात्रा से कम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed