फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Said on Gujarat Election, this result is very good for us

गुजरात के चुनाव नतीजों पर बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी के गुस्से को हराएगा प्यार

Tue, 19 Dec 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Said on Gujarat Election, this result is very good for us
Rahul Gandhi

गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजे के बाद पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान आया है। उन्होंने कहा कि तीन महीने में गुजरात की जनता ने मुझे सिखाया और बहुत प्यार दिया। यह हमारे लिए काफी अच्छे चुनाव नतीजे हैं। हम गुजरात की जनता को धन्यवाद देते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: फारुख अब्दुल्ला ने कांग्रेस नेता पर कसा तंज- 'अगर गलत बयान न देते तो जीत जाते गुजरात'
विज्ञापन


राहुल ने बीजेपी को भी उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुजरात ने बीजेपी को संदेश दिया है कि आपका गुस्सा आपके काम नहीं आयेगा, और इसे प्यार हरा देगा। गुजरात में बीजेपी को जबरदस्त झटका लगा है। गुजरात मॉडल को वहां के लोग नहीं मानते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि मोदी की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं। मोदी नॉनस्टाप भ्रष्टाचार की बात करते हैं लेकिन अमित शाह के बेटे जय शाह के सवाल पर वो कुछ नहीं बोलते। मोदी के चुनावी भाषणों में जीएसटी, नोटबंदी और विकास पर कोई बात नहीं हुई।

पढ़ें: गुजरात-हिमाचल में जीत तो गई भाजपा, CM के नाम पर अब दोनों राज्यों में फंसा पेंच

राहुल ने कहा कि मोदी की मार्केटिंग और प्रोपगेंडा अच्छा था लेकिन मॉडल खोखला था। हम हार गए लेकिन हमारे लिए रिजल्ट काफी अच्छा रहा। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि आपके पास कितना भी पैसा हो, पॉवर हो लेकिन आप केवल प्यार के बल पर ही जीत सकते हैं, अपने गुस्से से नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed