फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said Fly ban on comedian Kunal Kamra tries to silence critics of government

कॉमेडियन कुणाल कामरा पर प्रतिबंध सरकार के आलोचक को चुप कराने की कोशिश: राहुल गांधी

Wed, 29 Jan 2020 10:10 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 29 Jan 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said Fly ban on comedian Kunal Kamra tries to silence critics of government
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने टीवी पत्रकार पर कथित छींटाकशी के चलते कॉमेडियन कुणाल कामरा पर विमानन कंपनियों द्वारा यात्रा संबंधी रोक लगाए जाने की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि यह सरकार के एक आलोचक को चुप कराने की कोशिश है।

विज्ञापन


गांधी ने ट्वीट कर दावा किया कि कामरा पर चार विमानन कंपनियों की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है ताकि सरकार के एक आलोचक को चुप कराया जा सके। गांधी ने टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी पर तंज कसते हुए कहा कि जो 24 घंटे अपने 'न्यूज' कैमरों का इस्तेमाल दुष्प्रचार के औजार के तौर पर करते हैं उन्हें कैमरे का सामना करने में साहस दिखाना चाहिए था।
विज्ञापन


इंडिगो, गो एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया ने पत्रकार अर्णब गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान करने को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कामरा पर हवाई यात्रा करने पर मंगलवार को रोक लगा दी। कामरा ने मुंबई से लखनऊ की अपनी एक उड़ान के दौरान गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो ने जहां कामरा पर छह माह की रोक लगाई है, वहीं एयर इंडिया ने अगले नोटिस तक उनकी विमान यात्रा पर रोक लगा दी है। स्पाइसजेट ने भी अगले आदेश तक अपने विमानों में कामरा की यात्रा पर रोक लगाने का फैसला किया है। वहीं, एयरएशिया इंडिया के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘हमारी आंतरिक समिति इस मामले की समीक्षा कर रही है और जल्द ही फैसला लिया जाएगा। हम उचित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed