{"_id":"5c8a803ebdec2276d05bfcb4","slug":"rahul-gandhi-said-do-not-hate-anybody-on-rajiv-gandhi-assassination","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव हत्याकांड के दोषियों पर राहुल ने कहा-किसी के प्रति नफरत नहीं है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजीव हत्याकांड के दोषियों पर राहुल ने कहा-किसी के प्रति नफरत नहीं है
Thu, 14 Mar 2019 09:54 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों के प्रति उनके मन में कोई नफरत नहीं है और उनकी रिहाई पर अदालत को फैसला करना है। संप्रग के प्रचार अभियान की शुरुआत के लिए तमिलनाडु का दौरा कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 1991 में उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दो पहलू थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘एक तो निजी था, जिससे हम निपटे। दूसरा कानूनी मुद्दा था जो चल रहा है। कानून जो भी तय करे, हम उससे खुश हैं।’’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम लोगों को माफ कर रहे हैं किसी के प्रति हमारे मन में द्वेष भाव नहीं है , किसी के प्रति नफरत की भावना नहीं है और यह (उनकी रिहाई पर) अदालत को तय करना है। ’’
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आपको हितधारकों से बात करने की जरूरत होती है, इस प्रकार की चीजों पर हमने अच्छा काम किया है ।’’ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के विजयी होने के प्रति भरोसा व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने सेवा और वस्तु कर (जीएसटी) में सुधार, इसका सरलीकृत रूप लाने और न्यूनतम आमदनी की गारंटी स्कीम जैसी पहल शुरू करने का वादा किया । राफेल सौदे पर उन्होंने कहा कि लड़ाकू विमान की क्षमता पर कोई सवाल ही नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार का मुद्दा है और इसकी जांच कराए जाने की जरूरत है ।
विज्ञापन
क्या सत्ता में आने पर उनकी पार्टी सौदे को खत्म कर देगी, तो इसका कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) भ्रष्ट व्यक्ति हैं, उन्होंने राफेल सौदे पर चल रही वार्ता को नजरअंदाज कर अलग से बातचीत की।’’
मोदी पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री जिस तरह छात्रों से संवाद करते हैं, उस तरह मीडिया को संबोधित क्यों नहीं करते। उन्होंने पूछा, ‘‘आप (मोदी) क्यों छिप रहे हैं? ’’ राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री में मीडिया का सामना करने का साहस होना चहिए। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी का विचार देश के हर संस्थानों पर कब्जा कर इसे आरएसएस मुख्यालय नागपुर से चलाने का है।
(इनपुटःभाषा)