फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Said Continuing violence in Manipur disturbing Adhir Ranjan Chaudhary Said this to PM Modi

Manipur: राहुल बोले- मणिपुर में हिंसा परेशान करने वाली, तुरंत रोकने की जरूरत; अधीर रंजन ने पीएम से की यह अपील

Sun, 13 Aug 2023 08:40 PM IST
रोहित राज नेशनल डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड (केरल)
नेशनल डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड (केरल) Published by: रोहित राज Updated Sun, 13 Aug 2023 08:40 PM IST
सार

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी से मणिपुर में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की अपील की। उन्होंने आग्रह किया कि पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा को समाप्त करने के लिए वहां एक शांति रैली आयोजित की जाए।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Said Continuing violence in Manipur disturbing Adhir Ranjan Chaudhary Said this to PM Modi
वायनाड में राहुल गांधी - फोटो : Rahul Gandhi/Instagram

विस्तार

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मणिपुर में जारी हिंसा परेशान करने वाली है। इसे तुरंत रोकने की जरूरत है। मणिपुर में हिंसा विभाजन, नफरत और गुस्से की राजनीति का परिणाम है। हिंसा की वजह से हुए घावों को भरने में कई साल लगेंगे। दुख और गुस्सा इतनी आसानी से दूर नहीं होगा।
विज्ञापन


सीडीएमसी की आधारशिला रखी
कोडेनचेरी में सेंट जोसेफ हाई स्कूल ऑडिटोरियम में सामुदायिक दिव्यांगता प्रबंधन केंद्र (सीडीएमसी) की आधारशिला रखने के बाद राहुल ने कहा कि इस केंद्र का लक्ष्य बच्चों को शीघ्र हस्तक्षेप, उपचार और पुनर्वास प्रदान करना होगा। यह मनोचिकित्सा, व्यवहार चिकित्सा, फिजियोथेरेपी प्रदान करेगा। मैं इस सुविधा के लिए सांसद निधि से 55 लाख रुपये देकर बहुत खुश हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से विकलांगता की अवधारणा पसंद नहीं है, क्योंकि मेरा मानना है कि हर एक व्यक्ति में कुछ अद्वितीय क्षमता होती है। यह अलग बात है कि समाज उन्हें वह क्षमता खोजने नहीं देता, लेकिन मेरा मानना है कि हर एक व्यक्ति में विशाल ताकत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीर बोले- शांति रैली आयोजित की जाए
इस बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी से मणिपुर में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की अपील की। उन्होंने आग्रह किया कि पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा को समाप्त करने के लिए वहां एक शांति रैली आयोजित की जाए। हम इसमें शामिल होंगे।

उन्होंने एक टीवी शो पर बोलते हुए कहा कि हमने यह सुझाव सदन में लिखित रूप में भी दिया, लेकिन वे सहमत नहीं हुए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उनकी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है। यह सिर्फ राजनीतिक और वैचारिक है।

 
बंगाल हिंसा पर भी बोले अधीर
जब उनसे पूछा गया कि क्या पश्चिम बंगाल में अभी भी हिंसा हो रही है? उन्होंने जवाब दिया कि हां। कुछ भी ठीक नहीं है। हम जो करते हैं, स्थानीय स्तर पर करते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि सब ठीक है। तालाब और नदी के बीच एक अंतर है। मेरे लिए बंगाल एक तालाब है और भारत एक नदी है। मैं छींटाकशी से या किसी की पीठ पीछे बात नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed