फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi rolls dice on same subject in diverse ways says Smriti Irani

Kejriwal Arrested: ‘कौन से राहुल सच बोल रहे, दिल्ली या वायनाड वाले? जानें स्मृति ईरानी ने क्यों पूछा ये सवाल

Sat, 23 Mar 2024 08:29 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 23 Mar 2024 08:29 AM IST
सार

Arvind Kejriwal Arrested: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली शराब नीति मामले में राहुल गांधी के बयानों की आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि राहुल एक ही बात पर अलग अलग टिप्पणियां दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi rolls dice on same subject in diverse ways says Smriti Irani
स्मृति ईरानी, राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली शराब नीति का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी सच नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि राहुल इस समय अरविंद केजरीवाल के परिवार के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं जबकि तेलंगाना में उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने क्या कहा? 
दिल्ली में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं इसका प्रमाण दे सकती हूं कि 'राहुल गांधी एक ही विषय पर कितनी प्रकार की टिप्पणी कर सकते हैं। राहुल गांधी ने दो जुलाई 2023 को तेलंगाना में कहा था कि केसीआर भी भ्रष्ट हैं। शराब घोटाला हुआ है और ये बात सभी जांच एजेंसियों को पता है। स्मृति ईरानी ने सवाल किया कि कौन से राहुल गांधी सच बोल रहे हैं, तेलंगाना या दिल्ली वाले?
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने अजय माकन के बयान की याद दिलाई 
केंद्रीय मंत्री ने इस बीच अजय माकन की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अजय माकन ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि आम आदमी पार्टी गोवा में कांग्रेस को हराने के लिए भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल किया है। माकन ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल का किया जिक्र 
स्मृति ईरानी ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठकर ईमानदारी का हवाला देने वाला व्यक्ति किस तरह से सराकरी मशीनरी का दुरुपयोग करता है, केजरीवाल ने यह बात साबित कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि इस  मामले से जुड़े सारे दस्तावेज और तथ्य हैरान कर देने वाले हैं। 

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में गुरुवार 21 मार्च की रात को गिरफ्तार किया। इसके एक दिन बाद शुक्रवार को कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed