फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi repeat offender way appeared file appeal showed arrogance complainant opposing stay conviction

मानहानि मामला: पूर्णेश मोदी ने किया राहुल की याचिका का विरोध, कहा- आरोपी बार-बार अपराध करने वाला; कल सुनवाई

Wed, 12 Apr 2023 06:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Apr 2023 06:34 PM IST
सार

सत्र अदालत गांधी की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगी। शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी ने मंगलवार को जवाब में अपना हलफनामा दाखिल किया। उन्होंने गांधी पर अपने सहयोगियों और कांग्रेस नेताओं के जरिए अदालत के खिलाफ अनुचित और तिरस्कारपूर्ण टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi repeat offender way appeared file appeal showed arrogance complainant opposing stay conviction
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने सूरत की एक अदालत में आपराधिक मानहानि के मामले में दोषसिद्धी पर रोक लगाने की राहुल गांधी की याचिका का विरोध किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता बार-बार अपराध करने वाले अपराधी हैं और उन्हें मानहानिकारक बयान देने की आदत है। 

विज्ञापन

कांग्रेस का प्रदर्शन अदालत पर दबाव बनाने का कृत्य: पूर्णेश मोदी
मोदी ने अदालत के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन का जिक्र किया और कहा कि जिस तरह से गांधी दो साल जेल में की सजा सुनाए जाने के मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने आए, वह 'असाधारण अहंकार' और 'बचकाना अहंकार' का बहुत बुरा प्रदर्शन है और यह 'अदालत पर दबाव बनाने का अपरिपक्व कृत्य' दिखाता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की याचिका पर कल सुनवाई करेगी अदालत
सत्र अदालत गांधी की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगी। शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी ने मंगलवार को जवाब में अपना हलफनामा दाखिल किया। उन्होंने गांधी पर अपने सहयोगियों और कांग्रेस नेताओं के जरिए अदालत के खिलाफ अनुचित और तिरस्कारपूर्ण टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया। पूर्णेश मोदी ने अपने हलफनामे में कहा, आरोपी की अभिव्यक्ति की आजादी और राजनीतिक आलोचना व असहमति के नाम पर ऐसे अपमानजनक और गैर जिम्मेदाराना बयान देने की आदत है, जो दूसरों की भावना को आहत कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन

आरोपी बार-बार अपराध करने वाला, सर्वोच्च न्यायालय ने भी दी थी चेतावनी: शिकायतकर्ता
पूर्ववर्ती गुजरात सरकार में मंत्री रह चुके पूर्णेश मोदी ने कहा, आरोपी बार-बार अपराध करने वाला है और अन्य जगहों पर भी मानहानिकारक बयानों के लिए आरोपों का सामना कर रहा है और एक मामले में माफी मांगने के बाद उच्चतम न्यायालय ने उसे चेतावनी दी थी। मोदी ने अपने हलफनामे में आपराधिक मानहानि के 11 मामलों और विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने (जिनमें से सात वर्तमान में विभिन्न अदालतों में लंबित हैं) का हवाला दिया, जिसका सामना गांधी कर रहे हैं। 


और भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed