फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi reaction on PM Modi Manipur visit It is a good thing that he is leaving now

Congress: PM मोदी की मणिपुर यात्रा पर राहुल गांधी बोले- लंबे समये से हो रही हिंसा, अच्छी बात है अब जा रहे

Fri, 12 Sep 2025 04:30 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 04:30 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मणिपुर यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जूनागढ़ में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मणिपुर में लंबे समय से हिंसा चल रही है, लेकिन अच्छी बात है कि पीएम अब जा जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान दोहराया कि देश की सबसे बड़ी समस्या वोट चोरी है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi reaction on PM Modi Manipur visit It is a good thing that he is leaving now
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के दौरे पर जा रहे हैं। राज्य के मुख्य सचिव ने इस बात की पुष्टि कर दी है। ऐसे में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मणिपुर यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पीएम मोदी के मणिपुर दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि मणिपुर की समस्या काफी समय से चल रही है। अच्छी बात है कि वे अब वहां जा रहे हैं।

विज्ञापन


गुजरात के जूनागढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर में लंबे समय से हिंसा चल रही है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं कि पीएम मोदी अब वहां जा रहे है। राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि अभी देश में सबसे बड़ी समस्या वोट चोरी की है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने दोहराया वोट चोरी का आरोप
पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने एक बार फिर अपने 'वोट चोरी' वाले आरोप को दोहराया। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या वोट चोरी की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में लोगों का जनादेश चुरा लिया गया। हर जगह लोग कह रहे हैं 'वोट चोर'।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Manipur: पीएम मोदी जाएंगे मणिपुर, 8500 करोड़ की देंगे सौगात; दौरे से पहले उपद्रवियों-सुरक्षाबलों में झड़प

राहुल बोले- भाजपा-आरएसएस कौरव तो कांग्रेस कार्यकर्ता पांडव के प्रतीक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने अपने वोट चोरी के आरोप को दोहराते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर चुनाव में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नागरिकों के समर्थन से वोट चोरों को गद्दी छोड़ने पर मजबूर कर सकते हैं। महाभारत के युद्ध का हवाला देते हुए उन्होंने भाजपा और आरएसएस नेताओं को कौरवों के रूप में पेश करने का प्रयास किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पांडव बताया।

उन्होंने कहा कि कौरव छल और अधर्म के प्रतीक थे, जबकि कौरव सच्चाई का प्रतिनिधित्व करते थे। राहुल ने भाजपा शासित गुजरात में पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत जूनागढ़ शहर में प्रदेश कांग्रेस के जिला और शहर इकाई अध्यक्षों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।


पीएम मोदी का मणिपुर दौरा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 13 सितंबर को मणिपुर और मिजोरम के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे मिजोरम में बैराबी-सैरांग रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी करेंगे। इससे पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।कांग्रेस महासचिवजयराम रमेश ने पीएम मोदी की मणिपुर यात्रा को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मणिपुर में सिर्फ तीन घंटे बिताएंगे। इतने लंबे समय से लोग उनका इंतजार कर रहे थे और अब सिर्फ तीन घंटे की यात्रा कर रहे हैं।

रमेश ने दौरे को बताया मणिपुर के लोगों का अपमान
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ये मणिपुर के लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 29 महीनों से मणिपुर नहीं आए हैं और अब जब आ रहे हैं, तो वह दौरा सिर्फ औपचारिकता लग रहा है। उन्होंने इसे नॉन-विजिट यानी औपचारिक और खोखली यात्रा बताया।

ये भी पढ़ें:- PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर इंफाल में लगे पोस्टर और बैनर, 20 फीट ऊंचा स्वागत द्वार तैयार



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed