फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi reached the Lok Sabha within one and half hours of the reinstatement of the MP

Rahul Gandhi: सांसदी बहाली के डेढ़ के घंटे भीतर ही लोकसभा पहुंचे राहुल, सबसे पहले किया ये काम, जानें कहां बैठे

Mon, 07 Aug 2023 02:41 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद सोमवार से संसद का सीन बदल बदला गया है। राहुल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव की बहस में हिस्सा भी ले सकते हैं। राहुल गांधी के संसद में लौटने के बाद विपक्ष अब और अधिक हमलावर होकर सत्ता पक्ष पर हमले करेगा...
loader
Rahul Gandhi reached the Lok Sabha within one and half hours of the reinstatement of the MP
Rahul Gandhi - फोटो : Agency (AI creation)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता सोमवार की सुबह ही बहाल कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल की सदस्यता बहाल करने का फैसला दिया है। सदस्यता बहाल होने के करीब डेढ़ घंटे के भीतर ही राहुल संसद भवन पहुंचे। वे सीधे परिसर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रणाम कर संसद भवन में दाखिल हुए। कांग्रेस सांसद और इंडिया गठबंधन के नेताओं से मिलते हुए वे संसद के भीतर पहुंचे। इसके बाद वे सीधे लोकसभा में गए। जैसे ही राहुल सदन में पहुंचे कांग्रेसी सांसदों ने मेज थपथपाकर और राहुल गांधी जिंदाबाद लगाकर उनका स्वागत किया। राहुल ने भी सभी सदस्यों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और पुरानी जगह बैठ गए।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: लोकसभा सदस्यता बहाली के बाद क्या 'INDIA' के लिए 'अंगद का पैर' साबित होंगे राहुल!

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद सोमवार से संसद का सीन बदल बदला गया है। राहुल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव की बहस में हिस्सा भी ले सकते हैं। राहुल गांधी के संसद में लौटने के बाद विपक्ष अब और अधिक हमलावर होकर सत्ता पक्ष पर हमले करेगा। इस बीच राहुल गांधी ने अपनी ट्विटर बायो में एक बार फिर से 'एमपी' यानी सांसद लिख लिया है। सूरत कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने अपनी ट्विटर बायो में लिखा 'डिस्क्वालिफाई सांसद' लिखा था।

लोकसभा सचिवालय की तरफ से आदेश जारी होने के बाद कांग्रेस पार्टी समेत विपक्षी खेमे में जश्न का माहौल नजर आ रहा हैं। सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी नेताओं को मिठाई खिलाते दिखे। विपक्षी खेमे ने भी राहुल गांधी का फिर से संसद लौटने का स्वागत किया। मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद से राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में सोनिया गांधी विपक्षी एकता को धार देने में लगे थे। लेकिन अब बचे हुए सत्र में सभी विपक्षी दलों को फिर से राहुल गांधी का साथ मिलने जा रहा है। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि राहुल गांधी एक अविश्वास प्रस्ताव पर बोल सकते हैं। हाल ही में राहुल दो दिन के मणिपुर के दौरे पर भी हुए थे। इस दौरान वे राहत शिविरों में गए थे और हिंसा प्रभावित लोगों से मिले थे। यात्रा की समाप्ति पर राहुल गांधी ने कहा, मणिपुर को शांति चाहिए। मैं यहां पर शांति देखना चाहता हूं। मैंने कुछ राहत शिविरों में गया, इनमें कमियां हैं, सरकार को इस पर काम करना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने का फैसला स्वागत योग्य कदम है। यह भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड के लोगों के लिए राहत वाला है। भाजपा और मोदी सरकार को अपने कार्यकाल का जो भी समय बचा है, उसका इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने के बजाय वास्तविक शासन पर ध्यान केंद्रित करके करना चाहिए। वहीं, राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, स्पीकर ने आज फैसला लिया। हमने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के तुरंत बाद सदस्यता बहाल कर दी गई।

वह फिर आ रहे हैं...कांग्रेस ने बताया ऐसी है तैयारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। संसद से लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता जश्न मनाते और मिठाई बांटते दिखे। हालांकि कांग्रेस ने पहले ही 'हीरो' वाली तैयारी कर रखी थी। पार्टी ने लोकसभा सचिवालय के आदेश को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, 'नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत।' कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो ट्वीट किया, 'वह आ रहे हैं।' वीडियो में राहुल गांधी को ऐसे दिखाया गया है जैसे फिल्म में सलमान खान की एंट्री होती है। वीडियो में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कहते हैं, 'श्री राहुल गांधी जी...' इसके बाद सायरन की आवाजें गूंजती है और राहुल फिल्मी हीरो की तरह एंट्री लेते हैं। वह कार का गेट खेलते हैं, मुस्कुराते हैं, अभिवादन करते हैं, आगे प्रणाम करते हैं। कांग्रेस ने यह वीडियो राहुल के लोकसभा के पुराने भाषण और भारत जोड़ो यात्रा के उनके भाषण और वीडियो जोड़कर तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed