फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi rally in kolkata

मोदी के इशारे पर ही गिराई गई उत्तराखंड की सरकार : राहुल

Sat, 02 Apr 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोलकाता।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोलकाता। Updated Sat, 02 Apr 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi rally in kolkata
Rahul Gandhi - फोटो : Twitter

फ्लाईओवर हादसे के घायलों से मिलने के लिए शनिवार को कोलकाता पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। राहुल ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में मोदी के इशारे पर ही हरीश रावत सरकार के खिलाफ स्टिंग किया गया और इसी से उनकी सरकार को गिराने का खेल हुआ। वहीं, उन्होंने ममता को हर मोर्चे पर नाकाम करार दिया और अपने वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।  

विज्ञापन

 
मोदी व ममता को एक तराजू पर रखते हुए राहुल ने कहा कि ममता भी मोदी की तरह यहां एकछत्र राज करना चाहती हैं। राहुल ने मोदी पर देश में और ममता पर बंगाल में लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी पर देश में आरएसएस की विचारधारा को फैलाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। ममता के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच गठजोड़ होने के बाद से ही राज्य के लोग समझ गए हैं कि ममता अब सत्ता में नहीं लौटेंगी।
विज्ञापन


फ्लाईओवर हादसे को लेकर उन्होंने कहा कि आखिर इस फ्लाईओवर का काम पांच साल से क्यों रुका पड़ा था। तृणमूल सरकार क्या कर  रही थी। राहुल ने कहा कि हम बंगाल में भ्रष्टाचार नहीं चाहते। यह भी नहीं चाहते कि राज्य में सिर्फ एक ही व्यक्ति का शासन रहे। इसी वजह से कांग्रेस ने तृणमूल के खिलाफ वामपंथी दलों से हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि ममता भ्रष्टाचार के खिलाफ होने का दावा करती हैं लेकिन उनकी नाक के नीचे ही करोड़ों का शारदा घोटाला होता रहा। राहुल ने कहा कि राज्य में अब की हमारी (गठजोड़ की) सरकार बनना तय है।  उन्होंने कहा कि वाम-कांग्रेस गठजोड़ ममता बनर्जी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबे से दो और शव बरामद,  राहुल ने भी किया मौके का दौरा

महानगर में बृहस्पतिवार को ढहे फ्लाईओवर के मलबे में से शनिवार को दो और शव बरामद किए गए हैं। इसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कुल 89 लोग घायल हुए हैं। इस बीच, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया और बाद में अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।

पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर आए राहुल गांधी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे हादसे वाली जगह पर पहुंचे। वहां कुछ देर बिताने के बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि वह यहां मृतकों के परिजनों व घायलों का नैतिक समर्थन करने आए हैं। फ्लाईओवर निर्माण में लापरवाही के आरोपों को लेकर राहुल ने कहा कि इस मौके पर वह राजनीति पर बात नहीं करना चाहते। दूसरी तरफ कोलकाता पुलिस ने बताया कि सुबह फ्लाईओवर के पास बने एक छोटे मंदिर के मलबे के नीचे से दो शव बरामद किए गए। ये शव यहां बैठने वाले भिखारियों के बताए जा रहे हैं। 


पुलिस का कहना है कि घनी आबादी और इमारतों के घनत्व को ध्यान में रखते हुए इस इलाके से मलबा तेजी से हटाना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए बचाव कार्य में  काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। यही वजह है कि काम काफी धीरे हो रहा है। शनिवार को मिले दो शव मंदिर के बाहर बैठने वाले भिखारियों के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मलबे से बदबू आ रही है। ऐसे में आशंका है कि वहां और शव हो सकते हैं। निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर का 60 मीटर लंबा हिस्सा 31 मार्च की दोपहर को ढह गया था। राज्य सरकार ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट एक हफ्ते में आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed