फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi raises security, privacy concerns over Arogya Setu app

राहुल का 'आरोग्य सेतु' पर सवाल, रवि शंकर प्रसाद बोले- दूसरों से ट्वीट करवाना बंद करें

Sat, 02 May 2020 09:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 02 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi raises security, privacy concerns over Arogya Setu app
राहुल गांधी और रवि शंकर प्रसाद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘आरोग्य सेतु’ एप एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है जिससे निजता और डाटा सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो रही है। राहुल के इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने जवाब दिया है। 

विज्ञापन


प्रसाद ने राहुल के ट्वीट के जवाब में लिखा, 'रोज एक नया झूठ, आरोग्य सेतु एक सशक्त साथी हो जो लोगों को बचाता है। इसका डाटा सिक्योरिटी स्ट्रक्चर बहुत मजबूत है। जिन लोगों ने अपना पूरा जीवन निगरानी में गुजारा हो वो नहीं जान सकते कि तकनीकी का अच्छे के लिए इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।'
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, आरोग्य सेतु की सराहना पूरी दुनिया में हो रही है। इस एप की निगरानी की जिम्मेदारी किसी निजी कंपनी के हाथ में नहीं दी गई है।' उन्होंने आगे लिखा, 'अब आपको ऐसे लोगों से ट्वीट करवाना बंद कर देना चाहिए जो भारत को समझते ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल ने ट्वीट में आरोप लगाया था कि आरोग्य सेतु एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है जिसे एक निजी ऑपरेटर को आउटसोर्स किया गया है और इसमें कोई संस्थागत जांच-परख नहीं है। इससे डाटा सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं। 

उन्होंने कहा था कि प्रौद्योगिकी हमें सुरक्षित रहने में मदद कर सकती है लेकिन नागरिकों की सहमति के बिना उन पर नजर रखने का डर नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed