फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi priyanka gandhi narendra modi government assault on girls in kanpur

Congress: बढ़ते महिला अपराधों को लेकर BJP पर भड़के राहुल, बोले- पीड़ितों से दुश्मन जैसा बर्ताव करना उनकी आदत

Thu, 07 Mar 2024 03:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Mar 2024 03:22 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिला की इज्जत लूट ली गई। उसके गरीब पति ने न्याय की गुहार लगाई और न्याय न मिलने पर अपने दो बच्चों के सामने फांसी लगा ली। नरेंद्र मोदी की डबल इंजर सरकार में न्याय मांगना अपराध है।

विज्ञापन
Rahul gandhi priyanka gandhi narendra modi government assault on girls in kanpur
राहुल गांधी - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दो लड़कियों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की आलोचना की है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि इन राज्यों में न्याय मांगना अपराध है। 
विज्ञापन


दुष्कर्म होने के कुछ दिन बाद 28 फरवरी को दो लड़कियों को पेड़ से लटका पाया गया। लड़कियों को कानपुर के घाटमपुर इलाके के एक गांव में उस ईंट भट्टे के पास पाया गया जहां वे काम करती थीं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार में इस दोहरे अन्याय को इन दो घटनाओं से समझिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के बाद दो लड़कियों ने आत्महत्या कर ली। अब न्याय न मिलने और मामला वापस लेने के दवाब में उनके पिता ने भी फांसी लगा ली।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने आगे कहा, "मध्य प्रदेश में महिला की इज्जत लूट ली गई। उसके गरीब पति ने न्याय की गुहार लगाई और न्याय न मिलने पर अपने दो बच्चों के सामने फांसी लगा ली। नरेंद्र मोदी की डबल इंजर सरकार में न्याय मांगना अपराध है।" उन्होंने आरोप लगाया कि न केवल पीड़ितों बल्कि उनके परिवारों के साथ भी दुश्मन वाला व्यवहार करना भाजपा के लिए एक परंपरा बन गई है।

जंगल राज में महिला होना अपराध: प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस सांसद ने बताया कि हाथरस, उन्नाव, मंदसौर और पौड़ी में यौन उत्पीड़न से पीड़ित महिलाएं आज भी न्याय की मांग कर रही हैं। इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं, नहीं तो यह आज नहीं तो कल आपके साथ भी हो सकता है। 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर उत्तर प्रदेश में भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "इस जंगल राज में महिला होना अन्याय है।"


अतिरिक्त सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) हरीश चंद्र के अनुसार, दोनों पीड़ित लड़कियों के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि ईंट भट्टे के ठेकेदार 48 वर्षीय रामरूप निषाद, उसके 18 वर्षीय बेटे राजू और 19 वर्षीय भतीजे संजय ने उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed