फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Priyanka Gandhi attacks Modi government over electoral bonds

नए भारत में रिश्वत और अवैध कमीशन को चुनावी बॉन्ड कहा जाता है: राहुल गांधी

Mon, 18 Nov 2019 10:46 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 18 Nov 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Priyanka Gandhi attacks Modi government over electoral bonds
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा- न्यू इंडिया में रिश्वत और अवैध कमीशन को चुनावी बॉन्ड कहा जाता है।

विज्ञापन


वही, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आरबीआई को दरकिनार करते हुए चुनावी बॉन्ड पेश किया, ताकि काले धन को भाजपा के खजाने में प्रवेश करने के लिए सक्षम किया जा सके।
विज्ञापन


साथ में कांग्रेस ने योजना को तुरंत समाप्त करने की मांग भी की। इससे पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर हमला किया। प्रियंका ने कहा कि, भारतीय रिजर्व बैंक को दरकिनार करते हुए चुनावी बॉन्ड लाया गया ताकि कालाधन भाजपा के पास पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया, आरबीआई को दरकिनार कर और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को खाारिज करते हुए चुनावी बॉन्ड को मंजूरी दी गई ताकि भाजपा के पास कालाधन पहुंच सके। ऐसा लगता है कि भाजपा को कालाधान खत्म करने के नाम पर चुना गया था, लेकिन यह उसी से अपना जेब भरने में लग गई। प्रियंका ने कहा, यह भारत के जनता के साथ शर्मनाक विश्वासघात है। 


चुनावी बॉन्ड पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, आरबीआई ने चुनावी बॉन्ड का विरोध किया कि इससे गुमनाम चंदा व धनधोधन में बढ़ोतरी होगी। अब मोदी सरकार बताए कि कितने हजार करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए? सुरजेवाला ने सवाल किया, भाजपा को कितने हजार करोड़ मिले? क्या यह एक हाथ लें और दूसरे हाथ दें वाली बात है? क्या ये है हजारों करोड़ की भाजपा का मंत्र?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed