{"_id":"68f24531c277004e7e0b606d","slug":"rahul-gandhi-paid-tribute-to-singer-zubeen-garg-saying-assam-has-lost-a-precious-star-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने गायक जुबीन गर्ग को दी श्रद्धांजलि, कहा- असम ने खो दिया एक अनमोल सितारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने गायक जुबीन गर्ग को दी श्रद्धांजलि, कहा- असम ने खो दिया एक अनमोल सितारा
Fri, 17 Oct 2025 07:01 PM IST
रिया दुबे
एन. अर्जुन, सोनापुर/ गुवाहाटी
एन. अर्जुन, सोनापुर/ गुवाहाटी
Published by: रिया दुबे
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:01 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुप्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि जुबीन गर्ग सिर्फ एक गायक नहीं थे, वे असम की आत्मा की आवाज थे। उनके गीतों ने पीढ़ियों को जोड़ा और लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। असम ने अपना एक अनमोल सितारा खो दिया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को असम के सुप्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग को सोनापुर में उनके स्मृति स्थल पर गामोसा और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोपहर करीब 2 बजे वे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे कोमारकुची, सोनापुर स्थित स्मारक स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sabarimala Gold Case: सबरीमाला में पुजारी के सहायक ने चुराया था दो किलो सोना, एसआईटी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
यहां राहुल गांधी ने जुबीन गर्ग के अंतिम विश्राम स्थल पर पारंपरिक असमिया गामोसा चढ़ाया और फूल अर्पित किए। उन्होंने श्रद्धांजलि स्वरूप जुबीन के पसंदीदा पेड़ों में से एक नाहोर का पौधा भी लगाया। श्रद्धांजलि समारोह में असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई, विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, कांग्रेस असम प्रभारी जितेंद्र सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, जुबीन गर्ग सिर्फ एक गायक नहीं थे, वे असम की आत्मा की आवाज थे। उनके गीतों ने पीढ़ियों को जोड़ा और लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। असम ने अपना एक अनमोल सितारा खो दिया है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की यह यात्रा पूरी तरह श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से थी और उन्होंने किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि देने के बाद वे गायक के आवास कहिलिपाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग और परिजनों से मुलाकात की व संवेदना प्रकट की। जुबीन गर्ग को असम का सांस्कृतिक प्रतीक माना जाता है। उनके निधन से पूरे उत्तर-पूर्व में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन