फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi on reconsideration of OBC quota in Up

कांग्रेस ने यूपी में लगाया अति पिछड़ों पर दांव, आरक्षण में आरक्षण देने की तैयारी

Sun, 16 Oct 2016 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Oct 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi on reconsideration of OBC quota in Up

कांग्रेस ने यूपी चुनाव में जातियों के राजनीतिक गणित को समझकर दांव चला है। पिछड़ों के लिए तय 27 फीसदी आरक्षण में अति पिछड़ी करीब 76 उपजातियों की हिस्सेदारी सुनिश्यित कराने की घोषणा की है। कांग्रेस अति पिछड़ों के आरक्षण की मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल कर राज्य में सरकार बनने पर इसे मूर्त रूप देगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में यूपी से आए अति पिछड़ी जातियों के करीब डेढ़ सौ प्रतिनिधियों के बीच आरक्षण में आरक्षण की घोषणा की। इस दौरान राहुल ने कहा कि पिछड़ों में तमाम ऐसी जातियां जैसे नाई, बढ़ई, तेली, गड़रिया, पाल, बघेल मल्लाह, कहार आदि हैं जिनकी पहचान उनके पेशे से जुड़ी है लेकिन बदलते वक्त, तकनीकी युग में वे और पिछड़ गए हैं और पहचान खो रहे हैं। पिछड़ा वर्ग की कुछ जातियों को ही आरक्षण का पूरा लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन

अति पिछड़ी वंचित जातियां हैं उन्हें लाभ मिलना चाहिए

rahul gandhi on reconsideration of OBC quota in Up

बैठक के बाद यूपी कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी की किसान यात्रा और प्रतिनिधि मंडल के रूप में लगातार अति पिछड़ी जातियों के प्रतिनिधियों ने ये मांग उठाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी पिछड़ा वर्ग के 27 फीसदी आरक्षण में ही अति पिछड़ों के वर्गीकरण पर निर्णय दे रखा है। देश के करीब दस राज्यों ने भी आरक्षण में आरक्षण की सुविधा दी है। इसलिए इतने बड़े राज्य में जहां  बड़ी संख्या में अति पिछड़ी वंचित जातियां हैं उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए नई बात नहीं है जिन राज्यों में आरक्षण में आरक्षण दिया है उनमें अधिकतर में हमारी सरकार के दौरान ही हुआ है। राज्य का पिछड़ा आयोग आबादी के आधार पर इसका फैसला करेगा कि उपजातियों को कितना मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार नहीं और  राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने क्या रिपोर्ट दी है लिहाजा अभी यूपी की ही बात कर रहे हैं। बैठक में यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, अति पिछड़ा जाति से जुड़े पूर्व सांसद राजाराम पाल भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed