राहुल का पीएम मोदी पर तंज, कहा- कोविड, जीएसटी और नोटबंदी की विफलताओं पर हार्वर्ड में होगा अध्ययन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। राहुल ने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को कहा कि कोविड-19, नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़ी विफलताएं भविष्य में 'हार्वर्ड बिजनेस स्कूल' में अध्ययन का विषय होंगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना को 21 दिनों में पराजित करने से जुड़े एक बयान का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, भविष्य में कोविड-19, नोटबंदी और जीएसटी से जुड़ी विफलताएं हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में अध्ययन का विषय होंगी।
Future HBS case studies on failure:
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 6, 2020
1. Covid19.
2. Demonetisation.
3. GST implementation. pic.twitter.com/fkzJ3BlLH4
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की एक क्लिप भी ट्वीट के साथ संलग्न की, जिसमें एक ग्राफ को प्रदर्शित किया गया है जो देश में बढ़ रहे कोविड-19 मामलों की संख्या को दर्शाता है और बताता है कि भारत कोविड-19 मामलों में वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: सेना की बहादुरी पर सवाल न उठाएं राहुल, रक्षा मामलों की बैठक तक में नहीं लिया भाग : नड्डा
गौरतलब है कि सोमवार को देश में कोविड-19 के 24,248 नए मामले सामने आए तथा इस वायरस के कारण 425 और लोगों की जान गई। इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों एवं मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर क्रमश: 6,97,413 एवं 19,693 हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.