{"_id":"5f02b8a38ebc3e42ed43dcf9","slug":"rahul-does-not-attend-parliament-committee-meetings-on-defence-but-demoralises-armed-forces-says-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की बहादुरी पर सवाल न उठाएं राहुल, रक्षा मामलों की बैठक तक में नहीं लिया भाग : नड्डा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेना की बहादुरी पर सवाल न उठाएं राहुल, रक्षा मामलों की बैठक तक में नहीं लिया भाग : नड्डा
Mon, 06 Jul 2020 11:07 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। नड्डा ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी रक्षा मामलों पर संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन वह लगातार राष्ट्र का मनोबल गिरा रहे हैं और सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
नड्डा का यह बयान उस समय पर आया है, जब कई रिपोर्टों में बताया गया है कि राहुल गांधी ने अभी तक संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में भाग नहीं लिया है। हालांकि, भाजपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद से अभी तक कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी रक्षा पर स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं होते हैं। लेकिन दुख की बात है कि वह लगातार अपने बयानों से राष्ट्र का मनोबल गिरा रहे हैं, हमारे सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठा रहे हैं और वह सब कुछ कर रहे हैं जो एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- हर दिन ट्वीट कर गिरा रहे सेना का मनोबल
उन्होंने कहा, राहुल गांधी उस गौरवशाली वंश परंपरा की संबंधित हैं जहां रक्षा से जुड़ी समितियां मायने नहीं रखतीं, केवल कमीशन मायने रखता है। कांग्रेस के कई योग्य सदस्य हैं जो संसदीय मामलों को समझते हैं लेकिन एक राजवंश ऐसे नेताओं को कभी बढ़ने नहीं देगा। यह वास्तव में बेहद दुखी करने वाला है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में, राहुल केंद्र सरकार पर भारत-चीन सीमा विवाद और देश में कोरोना की स्थिति को लेकर लगातार हमला बोल रहे हैं। हालांकि, भाजपा ने उनके बयानों को ही उनके विरुद्ध हथियार बना लिया है और इसे सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठाने वाला बताया है।