Rahul Gandhi: सुन लें-समझ लें..हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते, कर लें जो करना है...राहुल का तीखा वार
नेशनल हेराल्ड का दफ्तर सील होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा, भागने की बात कौन कर रहा है। सुन लें...जो करना है कर लें, मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हेराल्ड का दफ्तर सील होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के जांच से भागने के आरोप पर राहुल गांधी ने कहा, "सुनिए बात, हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते। समझ गए बात। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। समझ गए बात कर लें जो करना है। जो हमारा काम है, देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश का सौहार्द बनाए रखना। वो मेरा काम है और मैं वो करता रहूंगा। ये कुछ भी कर लें, कर लें कोई फर्क नहीं पड़ता है।"
#WATCH | Delhi: Congress MP Rahul Gandhi says, "You are talking about National Herald, it's an intimidation attempt. They think they will be able to silence us with a little pressure...We won't be intimidated. We are not scared of Narendra Modi. They can do whatever they want..." pic.twitter.com/sC5Zgn3Vz3
— ANI (@ANI) August 4, 2022विज्ञापन
दरअसल, ईडी ने बुधवार को दिल्ली में हेराल्ड हाउस की इमारत में यंग इंडियन के कार्यालय को सील कर दिया था। इसके पीछे वजह बताई गई थी कि तलाशी के दौरान कार्यालय में कोई भी उपलब्ध नहीं था, इसलिए वे तलाशी पूरी नहीं कर पाए। आदेश में कहा गया है कि एजेंसी से बिना पूर्व अनुमति के परिसर नहीं खोला जाएगा। इसके बाद से कांग्रेस इस कार्रवाई पर भड़की हुई है।
न रण होगा और न रन होगा
यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील किए जाने के बाद से कांग्रेस, भाजपा सरकार पर हमलावर है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट में कहा गया था कि याचना नहीं अब रण होगा। इस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं। आखिर ये लोग क्या चाहते हैं। पात्रा ने कहा किभ्रष्टाचारियों से न रण होगा और न रन होगा। अंग्रेजी में रन का अर्थ भागना होता है और हम इस मसले पर कांग्रेस को भागने नहीं देंगे।
भाजपा ने कांग्रेस से पूछे 5 सवाल
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस से पांच सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को शब्दवीर बनने की जगह तथ्यवीर बनकर देश की जनता को जवाब देना चाहिए। गौरव ने कहा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आरोपी मानते हुए निचली अदालत से जमानत मिली। राजनीतिक विद्वेष से कार्रवाई का आरोप लगाते हुए ये दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीमकोर्ट तक गए। कहीं से भी मामले को रद करने के इनके आग्रह को स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सोनिया व राहुल को बताना चाहिए कि सर्वोच्च व उच्च न्यायालय में उनकी आस्था है या नहीं। इसी तरह सोनिया व राहुल यंग इंडियन के 38-38 प्रतिशत यानी 76 प्रतिशत शेयर के मालिक हैं। 50 प्रतिशत से अधिक शेयर वाले के पास ही कंपनी पर नियंत्रण व निर्णय का अधिकार होता है।
कांग्रेस निर्दोष है तो डर क्यों रही : पात्रा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, कानून सबके लिए समान है। अगर कांग्रेस पार्टी मानती है कि वह निर्दोष है तो फिर उसे डर किस बात का है। जांच होने दीजिये। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता सिर्फ एक परिवार को बचाना चाहते हैं। ईडी के समन पर मल्लिकार्जुन खरगे के पेश नहीं होने पर पात्रा ने कहा, खरगे कांग्रेस दफ्तर आ सकते हैं, तो वे नेशनल हेराल्ड के दफ्तर क्यों नहीं गए। कहा, आप सब जानते हैं कि कांग्रेस इस मामले में कोर्ट क्यों नहीं जा रही है, क्योंकि वह जानती है कि कोर्ट भी यही कहेगा कि सब कुछ कानून के मुताबिक हो रहा है।