फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi offer prayers in kottakkal sri viswambhara temple kerala during treatment in Arya Vaidya Sala

Rahul Gandhi: आयुर्वेदिक इलाज कराने केरल पहुंचे राहुल गांधी, विश्वंभरा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Thu, 27 Jul 2023 10:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 27 Jul 2023 10:14 AM IST
सार

राहुल गांधी ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'उन्होंने पीएसवी नाट्यसंघम द्वारा आयोजित किए गए कथकली नृत्य का खूब आनंद लिया।

विज्ञापन
rahul gandhi offer prayers in kottakkal sri viswambhara temple kerala during treatment in Arya Vaidya Sala
मंदिर में पूजा करते राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आयुर्वेदिक इलाज कराने के लिए केरल के प्रसिद्ध कोटक्कल आर्य वैद्यशाला गए हुए हैं। राहुल गांधी ने श्री विश्वंभरा मंदिर में भी पूजा अर्चना की और कथक्कली नृत्य का आनंद लिया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी विधायक एपी अनिल कुमार भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कोटक्कल आर्य वैद्यशाला पहुंचे राहुल गांधी
बता दें कि भगवान विश्वंभरा को समर्पित यह मंदिर, कोटक्कल आर्य वैद्यशाला आने वाले रोगियों के लिए सांत्वना और आराम की जगह है। मंदिर के दर्शन के बाद राहुल गांधी ने आर्य वैद्यशाला के प्रसिद्ध पीएसवी नाट्यसंघम में कथकली नृत्य का प्रदर्शन देखा। सूत्रों के अनुसार, मशहूर मलयालम लेखक एमटी वासुदेवन नायर भी इलाज कराने वैधशाला पहुंचे हुए हैं और राहुल गांधी के बगल वाले कमरे में ठहरे हैं। वासुदेवन नायर ने भी राहुल गांधी के साथ कथकली नृत्य देखा। 
विज्ञापन

 

फेसबुक पोस्ट के जरिए दी जानकारी
राहुल गांधी ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'उन्होंने पीएसवी नाट्यसंघम द्वारा आयोजित किए गए कथकली नृत्य का खूब आनंद लिया। नाट्यसंघम एक प्रसिद्ध शास्त्रीय केंद्र है, जो आर्य वैद्यशाला कोटक्कल के तत्वाधान में महान वैद्य रत्नम पीएस वारियर ने शुरू किया था।' बता दें कि भगवान विश्वंभरा को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। भगवान विश्वंभरा की चार भुजाएं हैं और उनके हाथों में दिव्य शंख, चक्र, गदा और कमल हैं। राहुल गांधी ने भारत की कला और इसके विविध इतिहास की तारीफ की और लिखा कि भारत की प्रत्येक कला उसके विविध इतिहास और संस्कृतियों का प्रतिबिंब है। गांधी ने लिखा कि वह मंदिर की शांति से मंत्रमुग्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed