फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi moves adjournment motion in loksabha to discuss ladakh statehood matter, grazing rights of shepherds

संसद सत्र: राहुल गांधी ने 'लद्दाख' को राज्य का दर्जा देने की उठाई मांग, लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

Mon, 20 Dec 2021 01:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 20 Dec 2021 01:09 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि मैं लोकसभा में लद्दाख के मुद्दे को उठाना चाहता था लेकिन मुझे मौका नहीं मिला, मैं लद्दाख के सब लोगों को कहना चाहता हूं कि डरो मत जो आपका है वो आपको मिलेगा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi moves adjournment motion in loksabha to discuss ladakh statehood matter, grazing rights of shepherds
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख को राज्य का दर्जा एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को चारागाह भूमि तक निर्बाध पहुंच की सुविधा प्रदान करने पर चर्चा कराने की मांग को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। राहुल ने लोकसभा महासचिव को दिए नोटिस में कांग्रेस नेता ने आग्रह किया है कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के चारागाह के अधिकार के महत्वपूर्ण विषर्य पर चर्चा की जाए।

विज्ञापन


लोगों को चारे लाने में हो रही है दिक्कत, तत्काल कदम उठाए सरकार
राहुल गांधी ने कहा कि जहां तक पारंपरिक रूप से लोग चारे के लिए जाते थे वहां तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि मैं लद्दाख के सब लोगों को कहना चाहता हूं कि डरो मत जो आपका है वो आपको मिलेगा।
विज्ञापन


5 अगस्त, 2019 को लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था
गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर के विशेष राज्य को निरस्त करने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के लिए कानून पारित करने के बाद 5 अगस्त, 2019 को लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed