{"_id":"5c2a3656bdec2256cf3e89e5","slug":"rahul-gandhi-made-new-team-of-congress-spokesman-in-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर लोकसभा की तैयारी में जुटे राहुल गांधी, खड़ी की आक्रामक प्रवक्ताओं की नई टीम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए साल पर लोकसभा की तैयारी में जुटे राहुल गांधी, खड़ी की आक्रामक प्रवक्ताओं की नई टीम
Mon, 31 Dec 2018 09:01 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 31 Dec 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दमदार और आक्रामक ढंग से पार्टी का पक्ष रखने वाले युवा नेताओं की टीम तैयार की है। टीम के कई चेहरे मीडिया में दिखते रहे हैं लेकिन प्रवक्ताओं के रूप में वरिष्ठ नेताओं के बीच युवा चेहरे भी राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
इसमें राज्यसभा सांसद डा. सैय्यद नासिर हुसैन को भी शामिल किया गया है। जबकि मीडिया पैनल में लंबे समय से शामिल रहे पवन खेड़ा, जयवीर शेरगिल, रागिनी नायक, डा. गौरव वल्लभ , राजीव त्यागी, अखिलेश प्रताप सिंह, सुनील अहीर, सुश्री हिना कावारे, डा. श्रावण दासोजू को पदोन्नति देकर राष्ट्रीय प्रवक्ता का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
न्यूज चैनलों पर बतौर पैनलिस्ट शामिल होने वाले चेहरों में कुछ नए नाम जोड़े गए हैं। डा. शमा मोहम्मद, सुश्री ऐश्वर्या महादेव, आदिल बोफराई, अमन पवार, संजय चोकर, अनिल दंतोरी और जरिता शामिल की गई हैं। मोहम्मद खान को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, संजीव सिंह को पदोन्नत कर मुख्य राष्ट्रीय मीडिया संयोजक और मनोज त्यागी को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
