{"_id":"5a76e8f94f1c1baa1b8b57fc","slug":"rahul-gandhi-is-the-only-option-for-pm-narendra-modi-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने बताया, देश की राजनीति में कौन है पीएम मोदी का विकल्प","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने बताया, देश की राजनीति में कौन है पीएम मोदी का विकल्प
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Feb 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकमात्र विकल्प हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा, 2019 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की एकता परिवर्तन की लहर बनेगी। देश राहुल को प्रधानमंत्री के विकल्प के रूप में देखना चाहता है।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा, आज दो मॉडल हैं। पहले का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं और दूसरे का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी। मोदी मॉडल में वह दिन में छह बार कपड़े बदलते हैं। वह देश के मुद्दों से ज्यादा अपने कपड़ों को महत्व देते हैं। वहीं दूसरी ओर राहुल मॉडल है, जिसमें सादगी और स्पष्टता पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि एनडीए के शिवसेना और टीडीपी जैसी सहयोगी भाजपा से सहमत नहीं हैं और कांग्रेस विपक्ष को एक करने में जुटा हुआ है। शिवसेना पहले ही कह चुकी हे कि वह अगले लोकसभा चुनाव में अकेले उतरेगी और तेलगू देशम पार्टी बजट की तीखी आलोचना कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान की जीत ने साबित किया, भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं
राजस्थान उप चुनाव में पार्टी की जीत से गदगद पार्टी के राज्य इकाई के प्रमुख सचिन पायलट ने कहा कि इस जीत का दूसरे राज्यों में होने वाले चुनाव का प्रभाव दिखेगा क्योंकि भाजपा का चुनाव जीतने की मशीन होने का मिथक टूट चुका है। उन्होंने कहा, चुनाव परिणाम से साबित हुआ कि जुमलेबाजी काम नहीं कर रही है।
पायलट ने कहा कि तथाकथित किसानों के बजट ने दिखाया कि देशभर में खेतीबारी करने वाले परेशान हैं और भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पिछले दिनों राजस्थान की अलवर और अजमेर लोकसभा सीट व मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने भारी मतों से प्रभावशाली जीत दर्ज की।
दिखावा नहीं है कांग्रेस अध्यक्ष का मंदिर जाना
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि राहुल गांधी का मंदिर जाना दिखाने का प्रभाव नहीं है। पहले ऐसा चुपचाप किया जाता था, लेकिन अब खुलकर किया जा रहा है।
थरूर ने कहा, मेरी पीढ़ी के कई हिंदू यह मानते हुए बड़े हुए कि हिंदू धर्म का मानों और पालन करो, लेकिन बाहर इसका दिखावा न करो। उन दिनों धर्म निजी चीज माना जाता था। आप जो पसंद करते हैं उसे दिखावे की जरूरत नहीं थी। आपके धर्म का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था।