{"_id":"66b2181cd65eb882bd06023e","slug":"rahul-gandhi-hermit-does-not-have-caste-bjp-s-nishikant-dubey-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament: 'राहुल गांधी साधू हैं, उनकी कोई जाति नहीं', भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का नेता विपक्ष पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament: 'राहुल गांधी साधू हैं, उनकी कोई जाति नहीं', भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का नेता विपक्ष पर तंज
Tue, 06 Aug 2024 06:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:22 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने कहा कि मैं उस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हूं, जो अनुराग ठाकुर ने कही थी। मैं इस सदन में उनकी ओर से माफी मांगना चाहूंगा। झारखंड के गोड्डा से सांसद ने कहा कि जाति के बारे में उनका आरोप गलत है। कोई जाति नहीं है। वह कहते हैं, मैं वह नहीं हूं, जो दिखता हूं। इसलिए वह साधू हैं।
विज्ञापन
Nishikant Dubey
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद पर तंज कसा। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की राहुल के खिलाफ की गई जाति से जुड़ी टिप्पणी को उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता की कोई जाति नहीं है। दरअसल, वित्त विधेयक पर बहस में भाग लेते हुए निशिकांत दुबे ने अनुराग ठाकुर की टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेता से उनकी जाति के बारे में सवाल किया था।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने कहा कि मैं उस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हूं, जो अनुराग ठाकुर ने कही थी। मैं इस सदन में उनकी ओर से माफी मांगना चाहूंगा। झारखंड के गोड्डा से सांसद ने कहा कि जाति के बारे में उनका आरोप गलत है। कोई जाति नहीं है। वह कहते हैं, मैं वह नहीं हूं, जो दिखता हूं। इसलिए वह साधू हैं। हमारे देश में तो कहा गया है कि जाति न पूछो साधू की।
विज्ञापन
'अनुराग सिंह ठाकुर जी ने गलती की'
उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि आपको साधू की जाति के बारे में नहीं पूछना चाहिए। निशिकांत दुबे ने देशभर में जाति जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर जी ने गलती की, लेकिन मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि इस देश में बहुत से लोग धर्म, जाति में विश्वास नहीं करते। वे जाति आधारित जनगणना में कैसे भाग लेंगे?
विज्ञापन
कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि वह अपने साथ 1952 से 1990 तक के कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र लेकर आए हैं और दावा किया कि दस्तावेजों से पता चलता है कि विपक्षी पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण के खिलाफ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछले दरवाजे से ईसाइयों और मुसलमानों के लिए आरक्षण लाना चाहती है।
अनुराग ठाकुर ने क्या कहा था?
इससे पहले 30 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान अनुराग ठाकुर की टिप्पणी को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। अनुराग ठाकुर ने कहा था कि जिसकी जाति का ही नहीं पता, वह जाति जनगणना की बात कर रहा है।