{"_id":"59ca01c74f1c1bab538b4734","slug":"rahul-gandhi-gujarat-roadshow-second-day-jamnagar-to-rajkot-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात रोड शो में राहुल बोले- शर्म की बात है कि पटेल की प्रतिमा पर 'मेड इन चाइना' लिखा होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात रोड शो में राहुल बोले- शर्म की बात है कि पटेल की प्रतिमा पर 'मेड इन चाइना' लिखा होगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Sep 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का गुजरात दौरे का आज (26 सितंबर) को दूसरा दिन है। आज राहुल ने अपनी नवसर्जन यात्रा की शुरुआत जामनगर से की। वह राजकोट तक जाएंगे। बीच में मोरबी जिला भी पड़ेगा। यात्रा की शुरुआत राहुल ने लोगों को संबोधित करके की। सरदार पटेल की जो प्रतिमा बन रही है उसका जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि उसपर मेड इन चाइना लिखा होगा जो कि शर्म की बात है। राहुल ने कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वहां किसानों, मजदूरों, कमजोर लोगों की सरकार चलेगी।
राहुल ने कहा कि आजकल गुजरात की सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती है। दिल्ली से चलती है। राहुल ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए और राज्य सरकार राज्य से ही चलनी चाहिए।
जामनगर से निकलने से पहले राहुल ने वहां के व्यापारी मंडल के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की थी। उन्होंने अपनी परेशानियों के बारे में राहुल को बताया। राहुल के रोडशो को बीजेपी कथित रूप से सीयिरस नहीं ले रही है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता भारत पांड्या ने कहा कि इस रोडशो से बीजेपी को ही फायदा होगा।

कांग्रेस का दावा- इस बार बनाएंगे सरकार
rahul gandhi
गुजरात कांग्रेस के प्रमुख भारत सोलंकी ने कहा कि पहले दिन की यात्रा के दौरान लोगों ने बीजेपी के प्रति अपने गुस्से का इजहार राहुल के सामने किया।
सोलंकी ने दावा किया कि कई लोगों ने राहुल से कहा कि उनको बीजेपी को वोट देने का पछतावा है। सोलंकी ने दावा किया कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पीएम मोदी के मन की बात पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बात दोनों तरफ से होनी चाहिए।
आज गुजरात सरकार और पाटीदारों के बीच कोटे वाले मसले पर बातचीत भी होनी है। कांग्रेसी नेताओं का दावा है कि यह बातचीत फेल हो जाएगी क्योंकि सरकार कोटे की मांग को मानना ही नहीं चाहती।