फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi disagreed with Mulayam Singh's remark about narendra modi for lok sabha election

मुलायम के बयान पर राहुल की असहमति, सुप्रिया बोलीं- 2014 में मनमोहन के लिए भी यही बोला था

Wed, 13 Feb 2019 05:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 13 Feb 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi disagreed with Mulayam Singh's remark about narendra modi for lok sabha election

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में दिए मुलायम सिंह यादव के बयान को लेकर असहमति जताई है। राहुल ने मुलायम सिंह द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाओं पर कहा कि मैं उनसे असहमत हूं। लेकिन राजनीति में मुलायम सिंह यादव जी की बड़ी भूमिका है और मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं। मुलायम सिंह के बयान पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, मैंने सुना है कि आदरणीय मुलायम सिंह जी ने 2014 में मनमोहन सिंह जी के लिए भी यही बात कही थी। 

विज्ञापन
बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। लोकसभा में मुलायम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनना चाहिए। मुलायम ने मोदी की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद सत्र के आखिरी दिन बोलते हुए मुलायम ने कहा, "मैं चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। मोदी ने कई जायज काम किये हैं कोई उनपर टिप्पणी नहीं कर सकता है।"

मुलायम सिंह यादव ने सदन में कहा कि मैं कामना करता हूं कि यहां जितने सदस्य हैं वे दोबारा जीत कर आएं। इसके साथ ही पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें दोबारा पीएम बनने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलायम के बयान के बाद पीएम मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद दिया।


ये बड़ी दिलचस्प तस्वीर थी। एक तरफ सपा और बसपा मिलकर उत्तर प्रदेश में भाजपा का चुनावी रथ रोकने की फिराक में हैं तो दूसरी तरफ मुलायम कह रहे हैं कि वो मोदी को एक बार फिर पीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed