{"_id":"65a329493beaff4825023f95","slug":"rahul-gandhi-congress-bharat-jodo-nyay-yatra-start-from-thoubal-manipur-today-news-updates-in-hindi-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: आज मणिपुर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल-खरगे समेत शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: आज मणिपुर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल-खरगे समेत शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद
Sun, 14 Jan 2024 05:52 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 14 Jan 2024 05:52 AM IST
सार
मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों में 100 लोकसभा सीटों से गुजरेगी। मणिपुर सरकार ने कांग्रेस को सीमित संख्या में लोगों के साथ यहां पैलेस मैदान से यात्रा को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज हिंसा प्रभावित मणिपुर से शुरू हो रही है। इसे लोकसभा चुनावों से पहले बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर ध्यान लोगों का केंद्रित करने की पार्टी की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6,713 किमी का सफर बस से और पैदल तय होगी। 66 दिनों में यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से गुजरते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।
विज्ञापन
मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों में 100 लोकसभा सीटों से गुजरेगी। मणिपुर सरकार ने कांग्रेस को सीमित संख्या में लोगों के साथ यहां पैलेस मैदान से यात्रा को हरी झंडी दे दी है। पार्टी पहले इंफाल से यात्रा शुरू करने वाली थी लेकिन इसके लिए मंजूरी नहीं मिली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के शीर्ष नेता थौबल में मौजूद रहेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल रविवार को 11 बजे इंफाल पहुंचेंगे और सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। इसका महत्व सिर्फ मणिपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है।
विज्ञापन
अलग-अलग नागरिक संस्थाओं से मिलेंगे राहुल
पार्टी महासचिव ने कहा कि यात्रा के दौरान राहुल अलग-अलग नागरिक संस्थाओं से मिलेंगे और जनसभाएं होंगी। कांग्रेस पार्टी के मन में क्या है, इस बारे में राहुल जनता के बीच जाकर बताएंगे। यह एक राजनीतिक दल की यात्रा है। यह वैचारिक यात्रा है, चुनावी यात्रा नहीं है। हम सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, यह कहते जरूर हैं लेकिन हकीकत है कि आज लोकतंत्र कम और एकतंत्र ज्यादा है।
विज्ञापन
यह यात्रा भी परिवर्तनकारी साबित होगी
पार्टी का मानना है कि राहुल की यह यात्रा परिवर्तनकारी साबित होगी। कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने उसे संसद में लोगों के मुद्दे उठाने का मौका नहीं दिया। इसलिए वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है।
पिछले 10 साल अन्याय के काल
रमेश ने कहा कि पीएम मोदी अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखा रहे हैं लेकिन हकीकत है कि पिछले 10 साल अन्याय के काल रहे हैं। पिछले 10 साल में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय हुआ है। उसी को ध्यान में रखते हुए ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।
कांग्रेस अपनी कमजोरियों और सीमाओं को समझे : तृणमूल
इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सहयोगी दलों के नेताओं को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया और कहा कि वे इस अवसर का लाभ सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों को उठाने के लिए करें। हालांकि बाद में तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने कहा कि पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन हम ईमानदारी से चाहते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व अपनी बंगाल इकाई की सीमाओं और कमजोरियों को स्वीकार करे और हमें राज्य में लड़ाई का नेतृत्व करने की अनुमति दे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप नेता राघव चड्ढा भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि पंजाब और गुजरात में सीटों के बंटवारे को लेकर इसमें चर्चा हुई है।
परिवार और संपत्ति बचाओ, इंडी गठबंधन के दो एजेंडे : भाजपा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वर्चुअल गठबंधन सिर्फ वर्चुअल बैठक ही करेगा। इससे ज्यादा वे कुछ नहीं कर सकते। पीएम मोदी का एजेंडा विकसित भारत, युवा सशक्तीकरण, महिला सशक्तीकरण, गरीबी कम करना है, लेकिन विपक्ष का एजेंडा क्या है? उनका एजेंडा मोदी हटाओ है। इंडी गठबंधन के दो एजेंडे हैं, परिवार बचाओ और संपत्ति बचाओ।