{"_id":"61448581c23b1b6ef66bf8f0","slug":"rahul-gandhi-congratulates-pm-modi-congress-celebrating-national-unemployment-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का जन्म दिन: राहुल गांधी ने दी बधाई पर कांग्रेस मना रही 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी का जन्म दिन: राहुल गांधी ने दी बधाई पर कांग्रेस मना रही 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस'
Fri, 17 Sep 2021 05:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:39 PM IST
सार
पीएम मोदी के जन्म दिन पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी, जबकि कांग्रेस ने इस मौके पर भी पीएम की आलोचना में कोताही नहीं की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिन पर दुनियाभर के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। भाजपा ने 20 दिन का कार्यक्रम शुरू किया है। देशभर में कोरोना रोधी टीकाकरण का विश्व रिकॉर्ड बन गया है। उनके प्रबल विरोधी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें बधाई दी है, लेकिन कांग्रेस ने इस मौके पर पीएम व केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'Happy birthday, Modi ji'। वहीं कांग्रेस इस दिन को 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' के रूप में मना रही है। युवक कांंग्रेस व एनएसयूआई ने पीएम मोदी के जन्म दिन को 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस', 'किसान विरोधी दिवस' व 'महंगाई दिवस' बताते हुए कहा कि आज देश उनकी विफलता की कीमत चुका रहा है।
विज्ञापन
Happy birthday, Modi ji.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2021
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि विभिन्न पूर्व प्रधानमंत्रियों का जन्म दिन अलग-अलग दिवस के रूपों में मनाया जाता है। जैसे कि पं. नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस, इंदिरा गांधी का जन्म दिन राष्ट्रीय एकता दिवस, राजीव गांधी का जन्म दिन सद्भावना दिवस व अटल बिहारी वाजपेयी का सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन पीएम मोदी का जन्म दिन 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है।