Rahul Gandhi: कैब सवार राहुल ने जानी गिग वर्कर्स की परेशानी, परिजनों से भी मिले; ठोस देशव्यापी नीतियों का वादा
सुनील ने बताया कि वह राहुल गांधी से मिलकर धन्य हो गए। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने वीडियो कॉल पर सुनील के परिवालों से भी बात की और उनके बारे में भी बातचीत की। राहुल गांधी ने कैब चालक को उनके बच्चों के लिए तोहफे भी दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी ने की उबेर कैब चालक से बातचीत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो में राहुल कैब चालक सुनील उपाध्याय की गाड़ी में बैठकर सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कैब चालक से बातचीत भी की। राहुल ने कैब के अंदर बैठते ही सबसे पहले चालक से उनका परिचय पूछा। कैब चालक सुनील उपाध्याय ने बताया कि वह एटा के रहने वाले हैं और कैब चलाते हुए उन्हें पांच साल हो गए। उन्होंने आगे कहा, "पहले मैं कंपनी में जॉब करता था। शादी होने के बाद मैं इस लाइन में आ गया।"
राहुल ने जब उनसे पूछा कि कितने घंटे कैब चलाते हो? इस पर सुनील ने कहा, "इसका कोई समय नहीं है, कुछ भी हो सकता है। दो-दो दिन हो जाते हैं, इसी में पड़ा रहता हूं।" उन्होंने आगे बताया कि जब सीएनजी की कीमत 30 रुपये थी, तब भी वे इसी रेट में गाड़ी चलाते थे और अब जब सीएनजी 90 रुपये हो गई तो भी रेट यही है। अच्छे दिन तीन साल पहले चले गए। अब एक दिन भी पांच हजार की कमाई नहीं होती है। सुनील ने आगे बताया कि जहां कोई गाड़ी नहीं जाती, वहां ओला-उबेर जाती है।
कैब चालक सुनील ने कहा, "2011-12 में काम बहुत बढ़िया था। अब कुछ नहीं है।" उन्होंने बताया कि वह ग्रेजुएट तक पढ़े हैं। राहुल गांधी से मिलने पर उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने कहा, "मेरे पास दो बार नोटिफिकेशन आया था। पहली बार में मैंने सोचा कि रेंटल में नहीं जाऊंगी। चार घंटे के 800 रुपये दिखा रहा था।"
जब राहुल ने उनसे पूछा गया कि उन्हें नहीं लगता कि अमीर लोग अमीर बनते जाते हैं। 90 फीसदी लोग नीचे की तरफ जा रहे हैं, तब उन्होंने कहा, "वही सिस्टम चल रहा है।" राहुल गांधी ने उनसे कांग्रेस शासित राज्यों में दो बदलाव के बारे में पूछा। इसपर सुनील ने जवाब दिया कि पेंशन और कीमत को ठीक किया जाए।
आमदनी कम और महंगाई से निकलता दम - ये है भारत के gig workers की व्यथा!
सुनील उपाध्याय जी के साथ एक Uber यात्रा के दौरान चर्चा में और फिर उनके परिवार से मिल कर देश के Cab drivers और Delivery agents जैसे gig workers की समस्याओं का जायज़ा लिया।
'हैंड टू माउथ इनकम' में इनका गुज़ारा… pic.twitter.com/46y9o1Iul8— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 19, 2024
कैब चालक के परिवारवालों से मिले राहुल गांधी
सुनील ने बताया कि वह राहुल गांधी से मिलकर धन्य हो गए। उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियों पर भी बात की। कैब चालक ने कहा कि दिल्ली में फ्लाईओवर शीला दीक्षित की देन है। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने वीडियो कॉल पर सुनील के परिवालों से भी बात की और उनके बारे में भी बातचीत की। राहुल गांधी ने कैब चालक को उनके बच्चों के लिए तोहफे भी दिए। सुनील ने बताया कि दूसरे दिन उनके पास एक कॉल गई, जिसमें उन्हें बताया गया कि राहुल गांधी उनके परिवार वालों से मिलना चाहते हैं। राहुल ने उनके परिवारवालों से मुलाकात भी की।