फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Shillong BJP RSS Ideology

Rahul Gandhi: 'मणिपुर भाजपा-आरएसएस की विचारधारा के कारण बर्बाद'; मेघालय में बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Mon, 22 Jan 2024 09:22 PM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 22 Jan 2024 09:22 PM IST
सार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लगभग सात-आठ महीने पहले हुई हिंसक घटनाओं को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया। राहुल ने कहा, आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने मणिपुर की विचार को नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Shillong BJP RSS Ideology
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी - फोटो : social media

विस्तार

राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मेघालय में दोनों संगठनों को आड़े हाथों लिया। राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा ने मणिपुर को बर्बाद कर दिया। पूर्वोत्तर भारत से शुरू हुई यात्रा सोमवार को मेघालय पहुंची। यात्रा में शामिल लोग कल वापस गुवाहाटी लौटेंगे। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में राहुल ने मणिपुर में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, भाजपा और आरएसएस की विचारधारा ने मणिपुर और प्रदेश के विचार को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि नफरत और हिंसा की राजनीति के कारण मणिपुर टुकड़ों में बंट चुका है। सैकड़ों लोगों की मौत हुई और हजारों लोगों को अपनी संपत्ति गंवानी पड़ी है। पूरी त्रासदी है! बकौल राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी पूरे भारत को यह संदेश देना चाहती थी कि मणिपुर के लोग कितना दर्द महसूस कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस हमारे देश की नींव पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री ने अभी तक मणिपुर का दौरा नहीं किया। राहुल ने सवाल किया कि क्या मणिपुर एक भारतीय राज्य नहीं है? क्या मणिपुर के लोग भारत का हिस्सा नहीं हैं? अगर पीएम मणिपुर में हिंसा रोकना चाहते हैं तो तीन दिन में ऐसा कर सकते हैं। सच तो यह है कि उन्हें मणिपुर की हिंसा खत्म कर जनजीवन सामान्य करने में कोई दिलचस्पी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल राहुल गांधी, भारत में सभी धर्मों को सौहार्दपूर्वक रहना चाहिए। सभी समुदायों, भाषाओं और परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। इस विचार पर हमला किया गया। भारत के विचार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी समुद्र से लेकर कश्मीर के पहाड़ों तक पदयात्रा पर निकली। हमने किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज सुनी।


भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल ने दावा किया कि यात्रा के पहले संस्करण के बाद कई लोग चाहते थे कि कांग्रेस, उत्तर-पूर्व, ओडिशा, बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में रहने वाले लोगों की आवाज भी सुने। इसलिए हमने मणिपुर से महाराष्ट्र तक, भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed