फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi bharat jodo nyay yatra news updates congress leader stop to visit batadrawa temple in assam

Rahul Gandhi: 'मुझे आज मंदिर जाने से रोका जा रहा', राहुल गांधी बोले- मैंने क्या अपराध किया है?

Mon, 22 Jan 2024 03:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 22 Jan 2024 03:28 PM IST
सार

राहुल गांधी को कार्यक्रम के तहत आज शंकरदेव के मंदिर जाना था, लेकिन अब राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि 'उन्हें आज मंदिर जाने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हम मंदिर जाना चाहते हैं।'

विज्ञापन
rahul gandhi bharat jodo nyay yatra news updates congress leader stop to visit batadrawa temple in assam
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी असम में मौजूद हैं। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाए कि उन्हें आज मंदिर जाने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले उन्हें मंदिर जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन आज मना किया जा रहा है।
विज्ञापन


राहुल ने पूछा- मैं मंदिर क्यों नहीं जा सकता?
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही है भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के नागांव जिले में पहुंची हुई है। यहां बताद्रवा थान इलाके में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली है। राहुल गांधी को कार्यक्रम के तहत आज शंकरदेव के मंदिर जाना था, लेकिन अब राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि 'उन्हें आज मंदिर जाने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हम मंदिर जाना चाहते हैं। मैंने क्या अपराध किया है जो मैं मंदिर नहीं जा सकता?'
विज्ञापन

 

मंदिर समिति ने तीन बजे के बाद आने को कहा

गौरतलब है कि मंदिर की प्रबंध समिति ने राहुल गांधी को सोमवार को दोपहर तीन बजे के बाद आने की जानकारी रविवार को ही दे दी थी। प्रबंध समिति के प्रमुख जोगेंद्र देव महंत ने बताया कि 'राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर कई संगठनों ने मंदिर परिसर में भक्ति कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर आएंगे, ऐसे में राहुल गांधी को दोपहर तीन बजे के बाद मंदिर आने को कहा गया है।'


 

राहुल गांधी का आरोप- आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकते हैं

राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकते हैं..।'
 

जयराम रमेश बोले- कई दिनों से मांग रहे थे अनुमति

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 'राहुल गांधी मंदिर (बताद्रवा मंदिर) जाना चाहते थे..हम 11 जनवरी से इसकी कोशिश कर रहे हैं। हमारे दो विधायकों ने मंदिर समिति से मुलाकात भी की थी। हमने उन्हें बताया था कि हम 22 जनवरी को सुबह 7 बजे आएंगे, लेकिन कल हमें अचानक बताया गया कि तीन बजे के बाद आएं। यह राज्य सरकार के दबाव में हो रहा है। हम मंदिर जाने की कोशिश करेंगे, लेकिन तीन बजे के बाद जाना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि हमें आगे भी दूरी तय करनी है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed