फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Befitting Reply On Government Tiranga yatra

Tiranga Yatra: 'देश की शान है तिरंगा...', नेहरू की तस्वीर के साथ राहुल ने किया पलटवार

Wed, 03 Aug 2022 12:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Aug 2022 12:36 PM IST
सार

तिरंगा बाइक रैली में विपक्षी नेताओं के शामिल नहीं होने से राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि तिरंगा पूरे देश का है इसलिए इसे सियासत से अलग कर देखना चाहिए।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Befitting Reply On Government Tiranga yatra
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारी तेज कर दी है। इसके अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर 'तिरंगा' फहराया जाएगा। वहीं इन सब के बीच आज भाजपा के सांसदों ने बाइक तिरंगा रैली निकाली। इस रैली में सरकार के कई बड़े मंत्री भी शामिल हुए। लेकिन इस रैली को लेकर सियासत उस समय तेज हो गई जब इसमें विपक्ष का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। अब केंद्र सरकार ने विपक्ष के इस फैसले पर हमला बोला है। सरकार का कहना है कि हमने आह्वान किया था कि इस रैली में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद शामिल हों लेकिन विपक्ष का एक भी नेता शामिल नहीं हुआ। सरकार ने कहा कि तिरंगा पूरे देश का है इसलिए इसमें राजनीति करना कहां तक सही है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने किया पलटवार
वहीं सरकार के आरोप पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल ने तिरंगा के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि देश की शान है, हमारा तिरंगा हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।
विज्ञापन



तिरंगा लिए नेहरू की तस्वीर वाली डीपी लगा रहे हैं कांग्रेस के कई नेता
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर के रूप में ‘तिरंगा’ लगाने का अनुरोध किए जाने की पृष्ठभूमि में बुधवार को कहा कि उसके नेता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की हाथ में तिरंगा वाली तस्वीर की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंच पा रहा: जयराम रमेश
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए यह सवाल भी किया कि जिन्होंने अपने मुख्यालय पर आजादी के बाद 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, क्या वे प्रधानमंत्री की बात मानेंगे? कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है। जब तक एक भी हिंदुस्तानी मर्द, औरत, बच्चा जिंदा है, यह तिरंगा झुकना नहीं चाहिए। देशवासियों ने ऐसा ही किया।  उन्होंने कहा कि हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की डीपी लगा रहे हैं। लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा। जिन्होंने 52 वर्षों तक नागपुर में अपने मुख्यालय में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?’’

संघ वालों, अब तो तिरंगे को अपना लो: पवन खेड़ा
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने आरएसएस और इसके प्रमुख मोहन भागवत के ट्विटर प्रोफाइल के स्क्रीन शॉट साझा करते हुए कहा कि संघ वालों, अब तो तिरंगे को अपना लो। 


पीएम मोदी ने डीपी के रूप में तिरंगा लगाने का आग्रह किया
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर मंगलवार को ‘तिरंगा’ लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed