फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi attacks PM modi as india us trade deal deadline near said he will bow to trump

Rahul Gandhi: 'पीएम मोदी, ट्रंप के आगे झुक जाएंगे', भारत-यूएस व्यापार समझौते को लेकर राहुल गांधी का हमला

Sat, 05 Jul 2025 10:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 05 Jul 2025 10:59 AM IST
सार

पीयूष गोयल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुक्त व्यापार समझौता तभी संभव है, जब दोनों पक्षों को फायदा हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित हमेशा सर्वोच्च होना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए अगर कोई सौदा होता है तो भारत इसके लिए तैयार है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi attacks PM modi as india us trade deal deadline near said he will bow to trump
राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। दरअसल वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया है कि भारत, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर समयसीमा के तहत कोई डील नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि समझौता तभी फाइनल होगा, जब यह राष्ट्रीय हित में होगा। 
विज्ञापन


राहुल गांधी की पीएम मोदी पर हमला
पीयूष गोयल के बयान के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'पीयूष गोयल जितना चाहें छाती पीट लें, लेकिन मेरे शब्दों पर ध्यान दें, मोदी, ट्रंप की टैरिफ समयसीमा के आगे झुक जाएंगे।' कांग्रेस पार्टी भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने के राष्ट्रपति ट्रंप के दावे पर भी जवाब न देने को लेकर प्रधानमंत्री पर हमलावर है। अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते के बारे में पूछे जाने पर पीयूष गोयल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुक्त व्यापार समझौता तभी संभव है, जब दोनों पक्षों को फायदा हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित हमेशा सर्वोच्च होना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए अगर कोई सौदा होता है तो भारत इसके लिए तैयार है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Piyush Goyal: 'तय समयसीमा नहीं, भारत का हित सबसे ऊपर', अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले पीयूष गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन


9 जुलाई की समयसीमा तय की है ट्रंप ने
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 9 जुलाई की समयसीमा तय की है। भारत सरकार, अमेरिका के साथ ही यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, चिली और पेरू के साथ भी व्यापार समौते पर चर्चा कर रही है। पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी फिलहाल व्यापार समझौते को लेकर वॉशिंगटन जाने की कोई योजना नहीं है। भारतीय वार्ताकार राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में अमेरिका से व्यापार समझौते पर बात कर रहा भारतीय प्रतिनिधि दल वापस लौट आया है। कृषि और ऑटोमोबाइल जैसे मुद्दों पर अभी भी सहमति बनना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed